एस्टरॉयड पर मिला पानी! NASA के हाथ लगी बड़ी खोज

इससे पहले भी पानी के कण एस्टरॉयड सैम्पलों में पाए गए हैं।

एस्टरॉयड पर मिला पानी! NASA के हाथ लगी बड़ी खोज

Photo Credit: news.de

एस्टरॉयड पर पानी के कण वैज्ञानिकों ने खोज निकाले हैं।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड्स- आइरिस (Iris) और मसालिया (Massalia) पर मिले पानी के कण!
  • अंतरिक्ष में मौजूद किसी एस्टरॉयड पर पहली बार पानी की खोज।
  • इससे पहले पानी के कण एस्टरॉयड सैम्पलों में पाए गए हैं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह या खगोलीय पिंड पर पानी मिलना एक बड़ी उपलब्धि होगी। और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के हाथ इस संबंध में एक बड़ी महत्वपूर्ण खोज लगी है। एस्टरॉयड पर पानी के कण वैज्ञानिकों ने खोज निकाले हैं। यह पहली बार है जब किसी एस्टरॉयड पर पानी के निशान मिले हैं। सौरमंडल में किसी अन्य खगोलीय पिंड पर पानी के कण मिलना एक बड़ी कामयाबी कही जा रही है, जो भविष्य में किसी अन्य करीबी ग्रह पर जीवन की संभावना के द्वार खोलती है। 

NASA अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने स्ट्रेटोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी फॉर इनफ्रारेड एस्ट्रॉनॉमी (SOFIA) के इकट्ठा किए गए डेटा के आधार पर चार सिलिका से भरपूर एस्टरॉयड्स को स्टडी (via) किया है। SOFIA हालांकि अब रिटायर हो चुका है, लेकिन इसके फेंट ऑब्जेक्ट इंफ्रारेड कैमरा (FORCAST) ने दिखाया है कि दो एस्टरॉयड्स- आइरिस (Iris) और मसालिया (Massalia) एक खास तरह की वेवलेंथ दिखा रहे हैं, जो बताता है कि इनकी सतह पर पानी के कण हो सकते हैं। 

सैन एंटोनियो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से, स्टडी की प्रमुख लेखिका अनीसिया एर्रेडॉनाडो का कहना है कि एस्टरॉयड सौरमंडल के बनने के समय हुई प्रक्रिया में शेष रह गए चट्टानी टुकड़े हैं। इसलिए सोलर नेबुला में ये किस जगह पर बने, इसके आधार पर इनकी संरचना अलग-अलग हो सकती है। इसमें सबसे जरूरी बात एस्टरॉयड पर पानी का पाया जाना है, क्योंकि यहीं से पता लग सकता है कि पृथ्वी पर पानी कैसे आया होगा। 

इससे पहले भी पानी के कण एस्टरॉयड सैम्पलों में पाए गए हैं। लेकिन वे सैम्पल पृथ्वी पर लाने के बाद जांचे गए थे। लेकिन, ऐसा पहली बार हो रहा है जब अंतरिक्ष में मौजूद किसी एस्टरॉयड पर पानी के कणों की मौजूदगी का पता लगा हो। SOFIA को इससे पहले चंद्रमा की सतह पर भी पानी के कणों का पता लगा था। ये चांद दक्षिणी गोलार्ध में इसके सबसे बड़े क्रेटर्स में से एक में पाए गए थे। अब इन दोनों एस्टरॉयड्स पर पानी के कणों की मौजूदगी को वैज्ञानिक चांद पर पाए गए पानी की खोज से जोड़कर देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह पानी खनिज लवणों के साथ मौजूद हो सकता है। या फिर सिलिका में सोखा हुआ मौजूद हो सकता है। बहरहाल, एस्टरॉयड पर पानी की खोज होने के बाद वैज्ञानिक इस दिशा में आगे स्टडी करने में जुटे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »