Video : आसमान में कैसे फट गया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, देखें वीडियो

Video Starship Rocket : इस लॉन्‍च टेस्‍ट को एलन मस्‍क भी मॉनिटर कर रहे थे। यह नहीं कहा जा सकता कि वो मायूस थे, लेकिन मुस्‍कुराहट उनके चेहरे पर नहीं थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 22:40 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारशिप रॉकेट में लॉन्‍च के बाद हुआ विस्‍फोट
  • इसका वीडियो सामने आया है
  • दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट है स्‍टारशिप

माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा।

Photo Credit: @thePrimalSpace

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्‍टारशिप' (Starship) का गुरुवार को हुआ लॉन्‍च टेस्‍ट विस्‍फोट के साथ फेल हो गया। एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का रॉकेट अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि बड़ी बात यह है कि रॉकेट ने उड़ान भरी। करीब 4 मिनटों तक वह हवा में उड़ता रहा। रिपोर्टों के अनुसार, फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर जिसे सुपर हैवी बूस्‍टर कहा जाता है, उसके रॉकेट से अलग होने से ठीक पहले रॉकेट में विस्‍फोट हो गया। इस वीडियो भी सामने आया है। 

गैजेट्स 360 हिंदी की टीम इस लॉन्‍च टेस्‍ट को लाइव देख रही थी। गुरुवार की शाम अमेरिका के साउथ टेक्सास में एक लॉन्चपैड से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही रॉकेट में विस्‍फोट हो गया। यह दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट था, जिसे पहली बार लॉन्‍च टेस्‍ट किया गया। स्‍टारशिप अपनी कक्षा तक पहुंचने में विफल हो गया। 
 

इस लॉन्‍च टेस्‍ट को एलन मस्‍क भी मॉनिटर कर रहे थे। यह नहीं कहा जा सकता कि वो मायूस थे, लेकिन मुस्‍कुराहट उनके चेहरे पर नहीं थी। एक ट्वीट के जरिए उन्‍होंने स्‍टारशिप की टीम को बधाई दी है। मस्‍क ने लिखा है कि अगले टेस्‍ट लॉन्‍च के लिए आज बहुत कुछ सीखा है। 
Advertisement

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसके मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 

माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा। भविष्‍य में इस रॉकेट की मदद से इंसानों और जरूरी साजो-सामान को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। ऐसा हुआ तो इंसान सिर्फ पृथ्‍वी तक सीमित ना होकर म‍ल्‍टीप्‍लैनेटरी प्रजाति बन जाएगा।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.