मंगल ग्रह पर बिछड़ गए दो ‘दोस्‍त’! Nasa का हेलीकॉप्‍टर हमेशा के लिए लैंड, पर्सवेरेंस रोवर ने ली तस्‍वीर

Mars Nasa Helicopter : पर्सवेरेंस पर लगे लेफ्ट मास्टकैम-जेड इंस्‍ट्रूमेंट ने इस तस्‍वीर को खींचा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 14:40 IST
ख़ास बातें
  • इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्‍टर की तस्‍वीर आई सामने
  • एक क्रैश लैंडिंग के बाद बर्बाद हो गया था हेलीकॉप्‍टर
  • पर्सवेरेंस पर लगे लेफ्ट मास्टकैम-जेड इंस्‍ट्रूमेंट ने ली फोटो

पिछले महीने 18 जनवरी को इन्जनूअटी 72वीं और आखिरी बार उड़ान पर निकला था।

Photo Credit: Nasa

Nasa के मंगल ग्रह मिशन में अहम रोल निभाने वाला इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्‍टर बीते दिनों एक क्रैश लैंडिंग के बाद बर्बाद हो गया था। यह क्‍वाडकॉप्‍टर अब लाल ग्रह की सतह पर आराम फरमा रहा है और दोबारा कभी नहीं उड़ पाएगा। इन्जनूअटी की एक लेटेस्‍ट तस्‍वीर सामने आई है। तस्‍वीर को उसी पर्सवेरेंस रोवर ने क्लिक किया है, जो इन्जनूअटी के साथ कम्‍युनिकेट करते हुए उसकी हर उड़ान को मॉनिटर करता था। पर्सवेरेंस पर लगे लेफ्ट मास्टकैम-जेड इंस्‍ट्रूमेंट ने इस तस्‍वीर को खींचा। पर्सवेरेंस और इन्जनूअटी, मंगल ग्रह पर एकसाथ काम करते थे। अब पर्सवेरेंस को अपना सफर अकेले तय करना है।   

रिपोर्ट के अनुसार, इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर को अपनी आखिरी लैंडिंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले महीने 18 जनवरी को इन्जनूअटी 72वीं और आखिरी बार उड़ान पर निकला था। वह एक शॉर्ट वर्टिकल फ्लाइट थी। आखिरी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर 12 मीटर की ऊंचाई तक गया था और नीचे उतरने से पहले 4.5 सेकंड तक मंडराता रहा। रिपोर्ट के अनुसार मंगल ग्रह की सतह से एक मीटर ऊपर हेलीकॉप्‍टर का पर्सवेरेंस रोवर से संपर्क टूट गया और वह लड़खड़ाता हुआ गिर गया। 
Advertisement

पर्सवेरेंस रोवर ही इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर के साथ कम्‍युनिकेशन स्‍थापित करता था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जो तस्‍वीर वैज्ञानिकों को मिली, उससे पता चला कि इन्जनूअटी के चारों ब्‍लेड को नुकसान पहुंचा है। नासा ने इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर को लिमिटेड टाइम के लिए मंगल ग्रह पर उड़ान भरने के मकसद से रवाना किया गया था। हेलीकॉप्‍टर ने अपना लक्ष्‍य पहले ही हासिल कर लिया था। 

इन्जनूअटी ने फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर लैंड किया था। उसी साल 19 अप्रैल को हेलीकॉप्‍टर ने ‘एलियंस की दुनिया' में अपनी पहली उड़ान भरी थी। इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर से जो भी डेटा पर्सवेरेंस की टीम को मिला, उसका आकलन आने वाले मंगल मिशनों के लिए मददगार हो सकता है। मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर का लिए उड़ान भरना काफी मुश्किल है, क्‍योंकि वहां पृथ्‍वी से एक तिहाई कम गुरुत्‍वाकर्षण है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.