चंद्रमा के लिए व्‍हीकल बना रही Toyota, साल 2040 तक इंसान को बसाने का ‘सपना’

टोयोटा के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट करने वाली कंपनी Gitai Japan ने लूनार क्रूजर के लिए एक रोबोटिक आर्म डेवलप किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • व्‍हीकल को लूनार क्रूजर नाम दिया गया है
  • यह टोयोटा की लैंड क्रूजर स्पोर्ट यूटिलिटी व्‍हीकल को समर्पित है
  • व्‍हीकल के पीछे आइडिया यह है कि लोग उसमें रह सकें

कंपनी साल 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर रहने में मदद करना चाहती है और उसके बाद मंगल ग्रह की तैयारी है।

ऑटो मेकर टोयोटा (Toyota) जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ एक व्‍हीकल पर काम कर रही है। इसे चंद्रमा पर उतारने की तैयारी है। कंपनी साल 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर रहने में मदद करना चाहती है और उसके बाद मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी है। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ डेवलप किए जा रहे इस व्‍हीकल को लूनार क्रूजर नाम दिया गया है। यह नाम टोयोटा की लैंड क्रूजर स्पोर्ट यूटिलिटी व्‍हीकल को समर्पित है। 

टोयोटा मोटर के लूनार क्रूजर प्रोजेक्‍ट के हेड ताकाओ सातो ने कहा कि इस व्‍हीकल के पीछे यह आइ‍डिया है कि लोग कारों में सुरक्षित रूप से खाते हैं, काम करते हैं, सोते हैं और दूसरों से कम्‍युनिकेट करते हैं। अंतरिक्ष के बाहर भी यही किया जाता है। यानी व्‍हीकल को इसी तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। 

एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि हम अंतरिक्ष को एक ऐसे क्षेत्र के रूप में देखते हैं, जहां दूरसंचार और अन्य तकनीकों को डेवलप किया जा सकता है। ये इंसान की जिंदगी के लिए मूल्यवान साबित होंगी।

टोयोटा के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट करने वाली कंपनी Gitai Japan ने लूनार क्रूजर के लिए एक रोबोटिक आर्म डेवलप किया है। इसे प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण और रखरखाव जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ‘ग्रेपल फिक्स्चर' आर्म के सिरे को बदल भी सकता है, जिसके बाद यह स्कूपिंग, लिफ्टिंग और स्वीपिंग मशीन की तरह भी काम कर सकता है। Gitai के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव नाकानोस ने कहा कि अंतरिक्ष में काम करने से अंतरिक्ष यात्रियों पर बड़ा खर्च आएगा और उन्‍हें खतरा भी होगा। ऐसे में ये रोबोट ही काम आएंगे। 

1930 के दशक स्‍थापित हुई टोयोटा बदलते वक्‍त की वजह से अपना एक प्रमुख बिजनेस खोने को लेकर चिंतित है। कंपनी ने हाउसिंग, बोट, जेट और रोबोट के क्षेत्र में कदम रखा है। जापान में माउंट फूजी के पास इसके नेट-कनेक्टेड सस्टेनेबल रिहायशी क्वार्टर इस साल के आखिर तक तैयार होंगे। इसे वोवन सिटी भी कहा जाता है। 
Advertisement

वहीं, चंद्रमा के प्रति जापान के लोगों की दिलचस्‍पी भी बढ़ती जा रही है। 

आईस्पेस (ispace) नाम का एक प्राइवेट जापानी वेंचर- लूनार रोवर्स, लैंडिंग और ऑर्बिटिंग पर काम कर रहा है। देश के बड़े बिजनेसमैन युसाकु मेजावा भी साल 2023 में चंद्रमा की यात्रा पर जाने वाले हैं। युसाकु यह यात्रा एलन मस्‍क की कंपनी स्पेसएक्स SpaceX के जरिए करेंगे। इसकी बुकिंग भी उन्‍होंने कर ली है और हाल ही में अंतरिक्ष में 12 दिन बिताकर लौटे हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  2. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  3. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  4. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  5. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  6. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  9. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.