8 महीनों से अंतरिक्ष में खोये हुए टमाटर मिल गए, Nasa ने शेयर किया वीडियो, देखें

NASA Missing Space Tomatoes : टमाटर थोड़ा पिचक गए थे, लेकिन उनमें किसी तरह की फंगस नहीं मिली।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 12:19 IST
ख़ास बातें
  • नासा को मिल गए खोये हुए टमाटर
  • 8 महीने पहले अंतरिक्ष में खो गए थे
  • एक प्‍लास्टिक बैग में मिले टमाटर

नासा ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। उसके कैप्‍शन में लिखा गया है कि अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो द्वारा गलती से खो जाने के लगभग एक साल बाद 2 टमाटर बरामद किए गए हैं।

NASA Missing Space Tomatoes : अंतरिक्ष में करीब 8 महीनों से खोये हुए टमाटर मिल गए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने यह जानकारी शेयर करते हुए टमाटरों का फुटेज शेयर किया है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो ने एक प्रयोग के दौरान टमाटरों को खो दिया था। उन्‍होंने अंतरिक्ष में उगाए गए टमाटरों को पौधों से तोड़ने के बाद खो दिया था। तब उनके सहयोगी अंतरिक्ष यात्रियों ने मजाक में कहा था कि रुबियो ने टमाटर खा लिए होंगे। हालांकि अब इस मामले का अंत हो गया है।  

नासा ने यह तो नहीं बताया है कि स्‍पेस स्‍टेशन में टमाटर किस जगह पर मिले। यह जरूर पता चला है कि वह एक प्‍लास्टिक बैग में मिले। खास बात है कि टमाटर थोड़ा पिचक गए थे, लेकिन उनमें किसी तरह की फंगस नहीं मिली। नासा ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। उसके कैप्‍शन में लिखा गया है कि अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो द्वारा गलती से खो जाने के लगभग एक साल बाद 2 टमाटर बरामद किए गए हैं। इससे साबित होता है कि रुबियो ने टमाटर नहीं खाए थे। टमाटर एक प्लास्टिक बैग में पिचके हुए मिले। उनमें कोई सूक्ष्मजीव या फंगल का डेवलपमेंट नहीं था। 



एक दिलचस्‍प फैक्‍ट यह भी है कि जो टमाटर खो गए थे, उन्‍हें नासा ने बिना मिट्टी के उगाया था। स्‍पेस एजेंसी ने हाइड्रोपोनिक और एरोपोनिक पोषण तकनीकों का इस्‍तेमाल किया था। नासा कई वर्षों से स्‍पेस में सब्जियां उगाने के प्रयोग कर रही है और इसमें कामयाब भी हुई है। ये प्रयोग भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए कारगर हो सकते हैं, जब एस्‍ट्रोनॉट्स को लंबे समय तक स्‍पेस में रहना होगा और पृथ्‍वी से सीमित सप्‍लाई उपलब्‍ध होगी। 
Advertisement

एनडीटीवी की रिपोर्ट में लिखा गया है कि स्‍पेस में बागवानी में बिजी रहने से अंतरिक्ष यात्रियों का समय अच्‍छा बीतता है और उन्‍हें इसका मनोवैज्ञानिक लाभ भी मिलता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.