• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इंसान को दोबारा चांद पर उतारने का आज अहम दिन, रोलआउट के लिए सेट हुआ Nasa का ‘मून रॉकेट’

इंसान को दोबारा चांद पर उतारने का आज अहम दिन, रोलआउट के लिए सेट हुआ Nasa का ‘मून रॉकेट’

यह सिस्‍टम पिछले एक दशक से तैयार हो रहा है, जिसमें देरी की वजह से इसकी लागत बढ़ी है।

इंसान को दोबारा चांद पर उतारने का आज अहम दिन, रोलआउट के लिए सेट हुआ Nasa का ‘मून रॉकेट’

इस रोलआउट से तय होगा कि नासा अपने आर्टिमिस 1 मिशन को कब लॉन्‍च करेगी।

ख़ास बातें
  • नासा अपने मून मिशन के लिए स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट को रोलआउट करेगी
  • इसके जरिए इंसान को चंद्रमा, मंगल और उससे भी आगे तक ले जाने की तैयारी है
  • यह सफल रहा, तो फ‍िर कई और टेस्‍ट किए जाएंगे
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) आज एक अहम टास्‍क शुरू करने जा रही है। एजेंसी अपने मून मिशन के लिए स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट को रोलआउट करने जा रही है। इसके जरिए इंसान को चंद्रमा, मंगल ग्रह और उससे भी आगे तक ले जाने की तैयारी है। पिछले एक दशक से तैयार हो रहा यह सिस्‍टम आज रोलआउट के लिए जाएगा। यह सफल रहा, तो फ‍िर कई और टेस्‍ट किए जाएंगे और सबसे आखिर में ‘वेट ड्रेस रिहर्सल' होगी।

रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के केप कैनावेरल स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर में यह प्रक्रिया भारतीय समय के मुताबिक, आज देर रात 2:30 बजे से शुरू होगी। इस दौरान 5.75 मिलियन टन वजनी और 32 मंजिला SLS-ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान मौसम के बेहतर रहने का अनुमान लगाया गया है। यह सिस्‍टम पिछले एक दशक से तैयार हो रहा है, जिसमें देरी की वजह से इसकी लागत बढ़ी है। हालांकि नासा को उम्मीद है कि एक बार इसे सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद यह अपने डेवलपमेंट में हुई देरी को कवर कर लेगा। 

नासा में आर्टिमिस के लॉन्‍च डायरेक्‍टर चार्ली ब्लैकवेल-थॉम्पसन इस सप्‍ताह की शुरुआत में कहा था कि तैयारी पूरी है और हम गुरुवार को इस रोलआउट के लिए बढ़ने को तैयार हैं। रोलआउट सफल होने के बाद SLS-ओरियन शिप को ‘वेट ड्रेस रिहर्सल' नाम के महत्‍वपूर्ण प्री-फ्लाइट टेस्ट के लिए तैयार किया जाएगा। यह 3 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें दो दिन लगेंगे।



इंजीनियरों ने सुपर-कूल्ड लिक्विड हाइड्रोजन और लिक्विड ऑक्सीजन प्रोपलैंट के साथ SLS कोर टैंक फ्यूल को पूरी तरह से लोड करने की योजना बनाई है। रॉकेट के चार R-25 इंजनों के जलने से कुछ सेकंड पहले उलटी गिनती भी की जाएगी। 

इस रोलआउट से तय होगा कि नासा अपने आर्टिमिस 1 मिशन को कब लॉन्‍च करेगी। आर्टिमिस मिशन का मकसद इंसान को एक बार फ‍िर चंद्रमा पर उतारना है। SLS पर काम साल 2010 में शुरू हुआ था, लेकिन टेक्‍निकल इशू के चलते इस प्रोजेक्‍ट में परेशानियां आईं। नासा का ‘आर्टेमिस I' मिशन पिछले साल नवंबर में उड़ान भरने वाला था। लॉन्च से ठीक एक महीने पहले नासा ने कहा कि उसने टाइमलाइन को आगे बढ़ा दिया और मिशन को फरवरी के मध्‍य तक लॉन्‍च किया जाएगा। खास बात यह है कि मिशन फरवरी में भी लॉन्‍च नहीं हो पाया और इस तारीख को फ‍िर से आगे बढ़ा दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »