• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आग और पानी दोनों से ‘खेलता’ है यह ग्रह, पृथ्‍वी से 90 प्रकाश वर्ष दूर हुई खोज

आग और पानी दोनों से ‘खेलता’ है यह ग्रह, पृथ्‍वी से 90 प्रकाश वर्ष दूर हुई खोज

इस एक्‍सोप्‍लैनेट को एलपी 791-18 डी (LP 791-18 d) के नाम से जाना जाता है, जोकि पृथ्वी से लगभग 90 प्रकाश वर्ष दूर क्रेटर तारामंडल में स्थित है।

आग और पानी दोनों से ‘खेलता’ है यह ग्रह, पृथ्‍वी से 90 प्रकाश वर्ष दूर हुई खोज

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

‘LP 791-18 d’ एक लाल बौने तारे (red dwarf star) की परिक्रमा करता है।

ख़ास बातें
  • LP 791-18 d नाम है इस एक्‍सोप्‍लैनेट का
  • पृथ्‍वी से 90 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है यह ग्रह
  • ग्रह के एक हिस्‍से में हो सकता है पानी
विज्ञापन
पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में दुनियाभर के खगोलविद ‘एक्‍सोप्‍लैनेट्स' को ढूंढ रहे हैं। ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) कहलाते हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि किसी स्‍टार सिस्‍टम में ऐसा ग्रह मौजूद हो सकता है, जहां जीवन मुमकिन हो। जर्नल नेचर में पब्लिश हुई एक स्‍टडी में ऐसे ही ग्रह की बात की गई है। खगोलविदों ने एक एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगाया है, जो सक्र‍िय ज्‍वालामुख‍ियों से ढका है। यह एक्‍सोप्‍लैनेट पृथ्‍वी के आकार का है। रिसर्चर्स का मानना है कि ग्रह की सतह के एक हिस्‍से में पानी भी हो सकता है। 

इस एक्‍सोप्‍लैनेट को एलपी 791-18 डी (LP 791-18 d) के नाम से जाना जाता है, जोकि पृथ्वी से लगभग 90 प्रकाश वर्ष दूर क्रेटर तारामंडल में स्थित है। ‘LP 791-18 d' एक लाल बौने तारे (red dwarf star) की परिक्रमा करता है। खास बात है कि इस ग्रह के एक हिस्‍से में हमेशा रोशनी, जबकि एक हिस्‍से में हमेशा अंधेरा रहता है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी से बातचीत में वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्रह के उजाले वाले हिस्‍से में पानी की संभावना नहीं है। हालांकि पूरे ग्रह में ज्‍वालामुखी एक्टिविटी है, जो ग्रह के अंधेरे वाले हिस्‍से में पानी की मौजूदगी दर्शा सकती है।  

वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘LP 791-18' नाम का एक पूरा सिस्‍टम है, जिसमें दो और ग्रह LP 791-18b और LP 791-18c भी मौजूद हैं। LP 791-18c नाम का ग्रह पृथ्‍वी से ढाई गुना बड़ा है। यह LP 791-18 d की कक्षा को भी प्रभावित करता है, इसी वजह से ग्रह में ज्‍वालामुखी गतिविधियां पैदा होती हैं। हालांकि अभी यह पता चलना बाकी है कि ग्रह में जीवन की संभावना कितनी है। LP 791-18 d की खोज करने वाली वैज्ञानिकों की टीम को लगता है कि यह ग्रह उन एक्‍सोप्‍लैनेट्स में शामिल होगा, जहां और रिसर्च करने की जरूरत है।    
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »