चंद्रमा पर जा चुकी जैकेट नीलाम हो रही, जगह, तारीख और कीमत जान लीजिए

नीलामी में उस दुर्लभ सिस्टम एक्टिवेशन चेकलिस्ट को भी शामिल किया जाएगा, जिसे एल्ड्रिन अपने साथ लेकर चंद्रमा पर गए थे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 18:31 IST
ख़ास बातें
  • साल 1969 में यह मिशन चंद्रमा पर गया था
  • बज एल्ड्रिन के साथ नील आर्मस्ट्रांग और माइकल कॉलिन्स भी थे
  • नील और कॉलिन्‍स की जैकेट संग्रहालय में रखी हुई हैं

चंद्रमा पर वॉक करने वाले दूसरे व्यक्ति बज़ एल्ड्रिन ने पहनी थी जैकेट

Photo Credit: Sotheby’s

बज़ एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) का नाम तो सुना ही होगा। वह चंद्रमा पर वॉक करने वाले दूसरे व्यक्ति हैं और अमेरिकी अंतरि‍क्ष एजेंसी नासा (Nasa) के ऐतिहासिक अपोलो 11 मिशन से लौटकर आए एकमात्र शख्‍स हैं, जो अब भी जीवित हैं। बज एल्ड्रिन इस महीने के आखिर में 26 जुलाई को कुछ खास चीजों की नीलामी करने जा रहे हैं। इनमें 1969 के मून मिशन और नासा के अन्‍य मिशनों से जुड़ीं कलाकृतियां, स्‍मृति चिह्न आदि शामिल हैं। इनमें कई आइटमों के लिए अच्‍छी कीमत मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। इस नीलामी को जानी मानी कंपनी सोथबी (Sotheby's) के जरिए पूरा किया जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस नीलामी में सबसे ज्‍यादा चर्चा उस जैकेट की है, जिसे बज़ एल्ड्रिन ने चंद्रमा पर पहना था। जैकेट में अपोलो 11 मिशन पैच के ऊपर सीरियल नंबर 1039 और ‘ई. एल्ड्रिन' प्रिंट हुआ है। सोथबी का अनुमान है कि नीलामी में यह जैकेट 2 मिलियन डॉलर तक बिक सकती है। नीलामी ही एकमात्र मौका होगा, जब मून लैंडिंग मिशन के दौरान पहने गए गारमेंट को यानी इस जैकेट को अपना बनाया जा सकेगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एल्ड्रिन के साथ इस मिशन का हिस्‍सा रहे नील आर्मस्ट्रांग और माइकल कॉलिन्स के पहने हुए जैकेट संग्रहालय का हिस्सा हैं।
Advertisement

इसके अलावा, एक टूटे हुए सर्किट ब्रेकर स्विच को भी नीलाम किया जाएगा। साथ में वह टिप पेन भी होगा, जो स्विच खराब होने पर इंजन को प्रज्वलित करता था। सर्किट ब्रेकर स्विच और पेन की नीलामी एक से दो मिलियन डॉलर के बीच होने की उम्‍मीद है। नीलामी में उस दुर्लभ सिस्टम एक्टिवेशन चेकलिस्ट को भी शामिल किया जाएगा, जिसे एल्ड्रिन अपने साथ लेकर चंद्रमा पर गए और वापस भी लेकर आए थे। ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि चालक दल के सदस्‍यों को सभी गैरजरूरी चीजें चंद्रमा में ही छोड़ आने के निर्देश दिए गए थे। इसकी नीलामी से डेढ़ से ढाई लाख डॉलर मिलने की उम्‍मीद है। 

ध्‍यान रहे कि एल्ड्रिन 1969 अपोलो 11 मिशन के एकमात्र जीवित चालक दल के सदस्य हैं। उनके साथी रहे कोलिन्स की पिछले साल मौत हो गई थी। दुनिया की अंतरिक्ष में बढ़ती दिलचस्‍पी के बीच पूर्व में हुए मिशनों से जुड़ी चीजों की नीलामी काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा से लाई गई मिट्टी की भी नीलामी आयोजित की गई थी, लेकिन ऐन वक्‍त पर नासा ने उसे बाधित कर दिया। इस बार ऐसा कुछ होने की उम्‍मीद नहीं है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.