आ गई सूर्य के खत्‍म होने की तारीख! पृथ्‍वी पर क्‍या होगा असर, ESA ने लगाया अनुमान

सूर्य अभी भी करीब 3 अरब साल तक हमारी पृथ्‍वी पर जीवन की उम्‍मीद बनकर चमकता रहेगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 12:39 IST
ख़ास बातें
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कई सवालों के जवाब देने की कोशिश की है
  • गैया स्‍पेसक्राफ्ट के आंकड़े बताते हैं कि सूर्य अपने मध्‍य युग में है
  • जब सूर्य 8 अरब साल पुराना हो जाएगा, तब वह ठंडा होगा

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि खत्‍म होने के बाद सूर्य एक मंद सफेद तारा बन सकता है।

सूर्य (Sun) हमारे सौर मंडल का सबसे अहम खिलाड़ी है। पृथ्‍वी समेत हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। यह सिलसिला अरबों वर्षों से कायम है और पृथ्‍वी पर जीवन की मौजूदगी में भी सूर्य की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। पहले भी यह सवाल हमने पढ़ा और सुना है कि सूर्य एक दिन खत्‍म हो जाएगा। लेकिन क्‍या इसका कोई सटीक समय हो सकता है? सूर्य के मरने के बाद हमारे सौर मंडल का क्‍या होगा? पृथ्‍वी का क्‍या होगा? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब देने की कोशिश यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यानी ESA ने की है।  

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के गैया (Gaia) स्‍पेसक्राफ्ट के आंकड़े बताते हैं कि सूर्य अपने मध्‍य युग में पहुंच गया है। यानी  इसने अपनी जिंदगी का आधा समय पूरा कर लिया है। तो क्‍या यह जल्‍द खत्‍म हो सकता है। आधी उम्र पार करने का अर्थ यह बिलकुल नहीं है कि सूर्य बहुत जल्‍द खत्‍म होने वाला है। दरअसल सूर्य की उम्र अभी करीब 4.57 अरब साल है। इसका मतलब है कि सूर्य अभी कई अरब साल तक हमारे सौर मंडल में मौजूद ग्रहों को रोशन करता रहेगा। 

वैज्ञानिक बताते हैं कि हमारे सौर मंडल का यह सबसे बड़ा तारा एक दिन खत्‍म हो जाएगा। तब उसका कोर हाइड्रोजन से बाहर निकल जाएगा। यह एक तरह की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद सूर्य अपने तापमान को कम करेगा और एक विशालकाय लाल तारे का रूप ले लेगा। हालांकि यह एक लंबी प्रक्रिया होगी। आंकड़े बताते हैं कि जब सूर्य 8 अरब साल पुराना हो जाएगा, तब वह ठंडा होगा। इस हिसाब से सूर्य अभी भी करीब 3 अरब साल तक हमारी पृथ्‍वी पर जीवन की उम्‍मीद बनकर चमकता रहेगा। 

हालांकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि खत्‍म होने के बाद सूर्य एक मंद सफेद तारा बन सकता है, जो बाकी तारों की तरह ही होगा। सूर्य के खत्‍म होने का मतलब होगा कि पृथ्‍वी पर भी जीवन अपने विनाश की ओर बढ़ जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य के मरने पर पृथ्‍वी पर जीवन नामुमकिन हो जाएगा। पेड़-पौधे मर जाएंगे। उन जीवों की भी मौत हो जाएगी, जो पौधों पर निर्भर हैं। इससे जीवों और खाने की पूरी श्रृंखला पर असर होगा। पृथ्‍वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचने से वातावरण दूषित होगा। भयानक ठंड पड़ेगी और इंसान के जीना मुश्किल हो जाएगा। 
Advertisement

हालांकि ऐसा होने में अभी अरबों साल हैं, इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। विज्ञान प्रगति कर रहा है। हो सकता है कि हमारे वैज्ञानिक पृथ्‍वी जैसा कोई और ग्रह खोजने में कामयाब हो जाएं, जहां जीवन संभव हो। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.