Sunita Williams Returning to Earth: सुनीता विलियम्स 27 हजार किमी/घंटा की रफ्तार से पृथ्वी में कल लेंगी एंट्री, यहां देखें लाइव

धरती के वायुमंडल में प्रवेश से पहले डीऑर्बिट बर्न प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया बुधवार तड़के 2:41 बजे होगी, जिसमें इंजन फायर कर स्पेसक्राफ्ट की गति को नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 14:17 IST
ख़ास बातें
  • स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग मंगलवार सुबह 10:35 बजे होगी
  • लैंडिंग से पहले 18,000 फीट की ऊंचाई पर दो ड्रैग पैराशूट खुलेंगे
  • स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा

Photo Credit: NASA

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटने के लिए तैयार हैं। यह स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक हो चुका है और बुधवार सुबह 3:30 बजे भारतीय समयानुसार लैंड करेगा। नासा ने इस मिशन का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन मौसम की स्थिति के आधार पर इसमें बदलाव संभव है।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल जून से अंतरिक्ष में हैं। अब उनके साथ दो अन्य अंतरिक्ष यात्री निक हेग और एलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी लौटेंगे। वापसी की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें सबसे पहले अंतरिक्ष यात्रियों को प्रेशर सूट पहनना होगा। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट के हैच बंद किए जाएंगे और लीकेज चेकिंग होगी।

स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग मंगलवार सुबह 10:35 बजे होगी, जो पूरी तरह ऑटोमैटिक होगी। सबसे पहले ISS से जोड़ने वाले लॉक खोले जाएंगे और फिर थ्रस्टर की मदद से इसे अलग किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं, अनडॉकिंग से पहले लाइफ सपोर्ट, कम्युनिकेशन और थ्रस्टर सिस्टम की जांच होगी।

धरती के वायुमंडल में प्रवेश से पहले डीऑर्बिट बर्न प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया बुधवार तड़के 2:41 बजे होगी, जिसमें इंजन फायर कर स्पेसक्राफ्ट की गति को नियंत्रित किया जाएगा। जब स्पेसक्राफ्ट वायुमंडल में प्रवेश करेगा, तब इसकी गति करीब 27,000 किमी/घंटा होगी।

Advertisement

लैंडिंग से पहले 18,000 फीट की ऊंचाई पर दो ड्रैग पैराशूट खुलेंगे और 6,000 फीट पर मुख्य पैराशूट सक्रिय होंगे। नासा के अनुसार, स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा। हालांकि, खराब मौसम की स्थिति में लैंडिंग लोकेशन बदली जा सकती है। आप इस पूरे शेड्यूल को यहां लाइव देख सकते हैं।

NASA की इस ऐतिहासिक मिशन में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर खासा उत्साह है। इससे पहले भी वह कई अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा रह चुकी हैं और स्पेस में सबसे ज्यादा समय बिताने वाली महिला अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं। उनकी वापसी के साथ एक और सफल अंतरिक्ष मिशन अपने अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। इसके अलावा, इस मिशन की सफलता स्पेसएक्स और नासा के बीच सहयोग को और मजबूत करेगी, जिससे भविष्य में अधिक प्रभावी और सुरक्षित अंतरिक्ष अभियानों की राह खुलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.