SpaceX की छलांग! 6 घंटे में दो लॉन्‍च करके अंतरिक्ष में पहुंचाए 46 सैटेलाइट्स

SpaceX New Launch : स्‍टारलिंक भी एलन मस्‍क का ही वेंचर है। इसके तहत दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को पहुंचाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग
  • 6 घंटे में 2 सेट्स में लॉन्‍च किए 46 सैटेलाइट्स
  • सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए हुई लॉन्चिंंग

यह सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है, क्‍योंकि कंपनी का लक्ष्‍य 12 हजार सैटेलाइट्स को लॉन्‍च करना है।

Photo Credit: SpaceX

SpaceX New Launch : एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) ने वाहवाही बटोरने वाला काम किया है। महज 6 घंटों के अंतराल में कंपनी ने 2 लॉन्‍च कर डाले। पहले लॉन्‍च में 23 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाया गया। दूसरी बार में भी 23 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में पहुंचाए गए। यह लॉन्‍च अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ। फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया। 

स्‍टारलिंक भी एलन मस्‍क का ही वेंचर है। इसके तहत दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को पहुंचाने की तैयारी है। अमेरिका समेत दुनिया के कुछ देशों में स्‍टारलिंक की सर्विस शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 23 सैटेलाइट का पहला सेट आज सुबह 4:35 बजे रवाना हुआ। 
Advertisement

लॉन्‍च के ठीक साढ़े 8 मिनट बाद फाल्‍कन-9 रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्‍वी पर सुरक्षित वापस आ गया। उसने अटलांटिक महासागर में स्‍पेसएक्‍स के ड्रोन शिप पर लैंडिंग की। इस स्‍टेज से 10 मिशन पहले भी उड़ाए जा चुके हैं। करीब एक घंटे बाद स्‍पेसएक्‍स ने सोशल मीडिया पर कन्‍फर्म किया कि सभी 23 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को डिप्‍लॉय किया जा चुका है। 
 

उसके बाद सुबह 9:39 बजे दूसरा लॉन्‍च किया गया और 23 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को दूसरे सेट को अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। कंपनी ने पिछले सप्‍ताह भी स्‍टा‍रलिंक सैटेलाइट्स को पृथ्‍वी की निचली कक्षा में पहुंचाया था। यह सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है, क्‍योंकि कंपनी का लक्ष्‍य 12 हजार सैटेलाइट्स को लॉन्‍च करना है। अभी उसने 5 हजार से कुछ ज्‍यादा स्‍टारलिंक सैटेलाइट लॉन्‍च किए हैं। 

बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कि स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्रदान करने की अनुमति दे दी गई है। कंपनी कई वर्षों से भारतीय यूजर्स के लिए सर्विस को लॉन्‍च करना चाहती है। एक दफा ने उसने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन सरकारी इजाजत नहीं मिलने के कारण पीछे हटना पड़ा। कहा जाता है कि अब DoT (दूरसंचार विभाग) ने कथित तौर पर स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन लाइसेंस (GMPCS) दिया है, जो सैटेलाइट इंटरनेट के लिए अहम है। 
Advertisement

हालांकि यह लाइसेंस मिलने के बाद भी कुछ रेगुलेटरी अप्रूवल्‍स की जरूरत होगी, जिन्‍हें स्‍टारलिंक को पाना होगा। उसके बाद ही कंपनी देश में अपनी कमर्शल सेवाएं शुरू कर पाएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, Starlink, satellite launch, Elon Musk, science news hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.