SpaceX ने ISS में भेजे 3 प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री,1 पैसेंजर का टिकट 420 करोड़

मिशन कमांडर Lopez-Alegria ने कहा कि मिशन पर जाने से पहले नासा और स्पेस एक्स ने सभी को स्पेस फ्लाइट के जोखिमों के बारे में बताया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2022 19:46 IST
ख़ास बातें
  • तीनों लोग एक हफ्ते तक ISS पर रहेंगे।
  • मिशन पर जाने से पहले कंपनी यात्रियों को बताए स्पेस फ्लाइट के जोखिम।
  • जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन भी देती है इस तरह की सर्विसेज।

स्पेस एक्स दो सालों से नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजती आ रही है।

एलन मस्क की स्पेस एक्स (SpaceX) कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार तीन लोगों को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट के तहत भेजा है। ये तीनों ही व्यक्ति बड़े बिजनेसमैन हैं जिन्हें शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजा गया है। तीनों लोग एक हफ्ते तक वहां पर रहेंगे। इस मिशन के लिए नासा और रूस के बीच भागीदारी है जो इन तीनों को 7 दिन तक अंतरिक्ष में रखेंगे। 

स्पेस एक्स दो सालों से नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजती आ रही है। लेकिन, अबकी बार कंपनी पहली बार प्रावेट चार्टर फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेज रही है। यात्रियों में एक व्यक्ति अमेरिका का है, एक कनाडा़ का और एक इजरायल का है। प्रत्येक यात्री का खर्च 55 मिलियन डॉलर (लगभग 4.2 अरब रुपये) है। इसमें इनकी रॉकेट राइड, स्पेस स्टेशन में रहना और खाना-पीना आदि शामिल है।   

Advertisement
नासा ने कहा कि यात्रियों की टिकट में स्पेस स्टेशन के रूसी हिस्से में जाने की परमिशन भी दी गई है। उन्हें केवल स्पेस स्टेशन में बोर्ड पर पहले से मौजूद लोगों की परमिशन लेनी होगी। स्पेस स्टेशन में तीन अमेरिकी और एक जर्मन यात्री पहले से रह रहे हैं। 

Axiom Space, प्राइवेट कंपनी ने कीमत अदा करने वाले अपने तीन कस्टमर्स के लिए इस यात्रा की व्यवस्था की है। नासा (NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री के रूप में लंबा अनुभव रखने वाले माइकल लोपेज-एलेग्रिया (Michael Lopez-Alegria) Ax-1 मिशन के कमांडर हैं। उनके साथ इस मिशन पर अमेरिकी निवेशक और प्राइवेट पायलट लैरी कॉनर (Larry Connor), इजरायल के निवेशक और पूर्व लड़ाकू पायलट एयटन स्टिब्बे (Eytan Stibbe) और कनाडा के बिजनेसमैन मार्क पैथी (Mark Pathy) प्राइवेट यात्रियों के तौर पर हैं। बताया जाता है कि तीनों यात्रियों ने इस उड़ान के लिए 55 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।
Advertisement

Lopez-Alegria ने कहा कि मिशन पर जाने से पहले नासा और स्पेस एक्स ने सभी को स्पेस फ्लाइट के जोखिमों के बारे में बताया। Lopez-Alegria 15 साल पहले स्पेस स्टेशन में 7 महीने का वक्त बिता चुके हैं और एक अनुभवी स्पेस यात्री हैं। 

तीनों लोग उन लेटेस्ट विजिटर्स में शामिल हैं जो पैसे के बल पर स्पेस की यात्रा करने गए हैं। जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) भी कस्टमर्स को स्पेस के छोर तक ले जाती है, यह 10 मिनट की राइड होती है। इसके अलावा वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) भी इस साल अपनी रॉकेट राइड्स को कस्टमर्स के लिए शुरू करने की तैयारी में है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SpaceX, SpaceX private space mission, NASA

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.