स्‍पेस कंपनियों ने दिखाया दम, SpaceX, Amazon ने जीता NASA का 2120 करोड़ का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

नासा अपने मौजूदा सैटेलाइट नेटवर्क को निजी तौर पर बनाए गए सिस्‍टम से रिप्‍लेस करने के लिए आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 13:32 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने 67 मिलियन डॉलर (लगभग 510.9219 करोड़ रुपये) जीते हैं
  • स्पेसएक्स की स्टारलिंक ने 70 मिलियन डॉलर (लगभग 533.85 करोड़ रुपये) जीते
  • इन कंपनियों को सैटेलाइट डेवलपमेंट का काम साल 2025 तक पूरा करना है

नासा अपने ऑपरेशंस के लिए प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों पर भरोसा कर रही है। वह आम आदमी को अंतरिक्ष में भेजकर इस क्षेत्र को व्‍यावसायिक रूप देना चाहती है।

भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशनों में प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों की भी अहम भूमिका होगी। इसके उदाहरण अब सामने आने लगे हैं। हाल ही में दुनिया ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की यात्रा पर जाते हुए पहले प्राइवेट मिशन को देखा, जो अब भी वहां है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने कई फ्यूचर प्रोजेक्‍ट्स में प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में एमेजॉन के सैटेलाइट वेंचर, स्‍पेसएक्‍स के स्‍टारलिंक नेटवर्क और दूसरी सैटेलाइट फर्म्‍स ने संयुक्‍त रूप से अंतरिक्ष में कम्‍युनिकेशन को प्रदर्शित करने का 278.5 मिलियन डॉलर (लगभग 2120 करोड़ रुपये) का कॉन्‍ट्रैक्‍ट जीता है। गौरतलब है कि नासा अपने मौजूदा सैटेलाइट नेटवर्क को निजी तौर पर बनाए गए सिस्‍टम से रिप्‍लेस करने के लिए आगे बढ़ रही है। 

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एमेजॉन ने 67 मिलियन डॉलर (लगभग 510.9219 करोड़ रुपये) जीते हैं। कंपनी अपने कुइपर प्रोजेक्ट के तहत दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट को पहुंचाने पर काम कर रही है। इसके लिए 3,000 से अधिक सैटेलाइट को तैयार किया गया है। वहीं, स्पेसएक्स की स्टारलिंक ने 70 मिलियन डॉलर (लगभग 533.85 करोड़ रुपये) हासिल किए हैं। स्‍टारलिंक के अंतरिक्ष में 2 हजार से ज्‍यादा सैटेलाइट हैं और वह भी इनके जरिए रिमोट एरिया में ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने पर काम कर रही है। 
Advertisement

गौरतलब है कि नासा अपने ऑपरेशंस के लिए प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों पर भरोसा कर रही है। वह आम आदमी को अंतरिक्ष में भेजकर इस क्षेत्र को व्‍यावसायिक रूप देना चाहती है।

नासा के कम्‍युनिकेशन सर्विसेज प्रोजेक्‍ट की प्रमुख एली नाफ्फा ने कहा कि हमारा लक्ष्य इंडस्‍ट्री को साथ लाने और कस्‍टमर्स के लिए इन क्षमताओं को विकसित करने का है। इससे हमारी लागत में भी कमी आएगी। कॉन्‍ट्रैक्‍ट के तहत हर कंपनी से यह उम्‍मीद है कि वह अपने सैटेलाइट का डेवलपमेंट और उसके प्रदर्शन का काम साल 2025 तक पूरा कर लेगी। 
Advertisement

मौजूदा सिस्‍टम के तहत नासा, ट्रैकिंग एंड डेटा रिले सैटेलाइट नेटवर्क का इस्‍तेमाल ऑर्बिट में मौजूद स्‍पेसक्राफ्ट से कम्‍युनिकेट करने के लिए करती है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्‍त में कम्‍युनिकेशन का यह तरीका बदलेगा। बहरहाल, एमेजॉन और स्‍पेसएक्‍स के अलावा जिन प्‍लेयर्स ने कॉन्‍ट्रैक्‍ट की रकम जीती है, उनमें इनमारसैट, एसईएस, टेलीसैट और वायासैट शामिल हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है कि अंतरिक्ष से ब्रॉडबैंड इंटरनेट देने के लिए स्पेसएक्स, एमेजॉन और टेलीसैट के बीच काफी कॉ‍म्पिटिशन है। यह एक महंगी कमर्शल कोशिश है, जो पूरी तरह से शुरू होने के बाद अरबों डॉलर का रेवेन्‍यू जुटा सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.