28 अप्रैल को आने वाले सौर तूफान में हुई देरी! वैज्ञानिक घबराए! बड़ी तबाही की ओर है इशारा?

भूचुंबकीय तूफानों या सौर तूफानों को आकार के हिसाब से श्रेणियों में बांटा जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 14:11 IST
ख़ास बातें
  • एक बड़ा सौर तूफान 28 अप्रैल को धरती से टकराने की चेतावनी जारी की थी।
  • हो रही देरी का एक कारण सौर हवाओं का इसके रास्ते में आ जाना हो सकता है।
  • सूर्य से इन दिनों लगातार सौर हवाएं चल रही हैं।

भूचुंबकीय तूफानों या सौर तूफानों को आकार के हिसाब से श्रेणियों में बांटा जाता है।

सूर्य से इन दिनों लगातार सौर हवाएं चल रही हैं जो पृथ्वी के लिए खतरा बनी हुई हैं। इसकी सतह पर लगातार बड़े विस्फोट हो रहे हैं। हाल ही में सूर्य में हुए एक धमाके से उठा बड़ा सौर तूफान पृथ्वी तक पहुंचने की चेतावनी नासा की ओर से जारी की गई। यह पृथ्वी पर 28 अप्रैल को पहुंचने वाला था। लेकिन अभी तक नहीं पहुंचा है। सौर तूफान के धरती तक पहुंचने में हो रही देरी ने वैज्ञानिकों को डरा दिया है। क्या वैज्ञानिक किसी बड़ी तबाही का संकेत दे रहे हैं? आईए जानते हैं। 

कुछ दिनों पहले एक बड़ा सौर तूफान पृथ्वी से टकराया था जिसने यहां पर कई हिस्सों में रेडियो ब्लैकआउट कर दिया था। ऐसे ही एक और सौर तूफान की धरती तक पहुंचने की चेतावनी हाल ही में जारी की गई थी। NASA की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO) ने सूर्य की ओर से एक बड़ा सौर तूफान 28 अप्रैल को धरती से टकराने की चेतावनी जारी की थी। लेकिन यह अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इसके पहुंचने में हो रही देरी ने वैज्ञानिकों को डरा दिया है। क्या है इसके पीछे की वजह? अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि सौर तूफान का बीच में ही रुक जाना खतरनाक हो सकता है। 
Advertisement

स्पेसवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सौर तूफान को 28 अप्रैल को पहुंचना था। लेकिन अगर यह रुक गया है, और इसके पीछे से दूसरा सौर तूफान शुरू हो जाता है तो दोनों मिलकर पृथ्वी पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसमें हो रही देरी का एक और कारण सौर हवाओं का इसके रास्ते में आ जाना हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसके प्रभाव में आने वाला हिस्सा बदल भी सकता है और पृथ्वी के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। इससे पहले कहा गया था कि यह दक्षिणी हिस्से पर ज्यादा असर डालेगा। 

कैटिगरी के हिसाब से इसे बहुत ज्यादा शक्तिशाली नहीं बताया गया था। इससे पहले जो सौर तूफान आया था वह G4 कैटिगरी का था जो कि काफी शक्तिशाली था। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने G1 श्रेणी के कम प्रभावशाली सौर तूफान के धरती तक पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। यह कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के कारण उठा तूफान है जो 24 अप्रैल को हुए धमाके में सूर्य की सतह से फूटा था। लेकिन, अगर इसमें बहुत ज्यादा देरी होती है तो इसका असर कहीं ज्यादा व्यापक हो सकता है। 
Advertisement

भूचुंबकीय तूफानों या सौर तूफानों को आकार के हिसाब से श्रेणियों में बांटा जाता है। इन्हें G1 से G5 तक वर्गीकृत किया गया है। G5 कैटिगरी का सौर तूफान सबसे शक्तिशाली माना जाता है। इसके टकराने से धरती पर बहुत अधिक नुकसान की संभावना होती है। ये धरती पर कई तरह के उपकरणों को खराब कर सकते हैं, संचार के साधनों में खराबी पैदा कर सकते हैं। बिजली सप्लाई भी इससे प्रभावित हो सकती है। रेडियो, सैटेलाइट और नेविगेशन सिस्टम पर भी यह असर डाल सकता है। बता दें कि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार इस वक्त सूर्य अपनी 11 साल की सौर साइकिल से गुजर रहा है। हर 11 साल में सूर्य की सतह पर इस तरह की गतिविधियां बहुत तेज हो जाती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.