स्मार्टफोन कैमरा और फ्लैश बताएगा शरीर का ब्लड ऑक्सीजन लेवल, पल्स ऑक्सीमीटर की जरूरत खत्म!

रिसर्चर्स ने प्रतिभागियों के डेटा का उपयोग ब्लड ऑक्सीजन के लेवल का पता लगाने के लिए एक डीप लर्निंग एल्गोरिदम को प्रशिक्षित करने के लिए किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 17:12 IST
ख़ास बातें
  • वाशिंगटन विश्वविद्यालय व कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स की स्टडी
  • स्मार्टफोन पर डीप-लर्निंग एल्गोरिदम के जरिए पता लगाया ब्लड ऑक्सीजन लेवल
  • कैमरा और फ्लैश पर उंगली रखने के बाद स्मार्टफोन ने जांचा SpO2 लेवल

आमतौर पर शरीर में ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन के लेवल का पता लगाने के लिए ब्लड ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल किया जाता है

Photo Credit: Nature.com

आप जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, उसका कैमरा और फ्लैश आपका ब्लड ऑक्सीजन लेवल पता लगा सकता है। अमेरिकी रिसर्चर्स की एक टीम ने कथित तौर पर पाता लगाया है कि स्मार्टफोन 70 प्रतिशत तक ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल का पता लगाने में सक्षम हैं। आमतौर पर इस काम के लिए एक अलग डिवाइस इस्तेमाल किया जाता है, जिसे ब्लड ऑक्सीमीटर कहते है। रिसर्चर्स की टीम ने टेस्ट के कई लोगों को एक स्मार्टफोन के कैमरा और फ्लैश के ऊपर उंगली रखने को कहा और उनके ब्लड ऑक्सीजन के लेवल को बाहरी तत्वों के जरिए बदलकर पाया कि स्मार्टफोन भी बदला हुआ लेवल दिखा रहा था।

Business Insider के अनुसार, वाशिंगटन विश्वविद्यालय (UW) और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन डिएगो के रिसर्चर्स द्वारा किए गए प्रूफ-ऑफ-प्रैक्टिकल रिसर्च में हिस्सा लेने वालों ने ब्लड ऑक्सीजन के लेवल को समझने के लिए एक डीप-लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करने वाले स्मार्टफोन के कैमरा और फ्लैश पर अपनी उंगली रखी। शुरुआती ब्लड ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगने के बाद, टीम ने आर्टिफिशियल रूप से उनके ब्लड ऑक्सीजन के लेवल को नीचे लाने के लिए हिस्सा लेने वाले कुल प्रतिभागियों में से छह को नाइट्रोजन और ऑक्सीजन का एक नियंत्रित मिश्रण दिया, जिसके बाद स्मार्टफोन ने सही ढंग से कुल टेस्ट में 80 प्रतिशत बार सब्जेक्ट के ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल गिरने का पता लगाया था।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सह-प्रमुख लेखक जेसन हॉफमैन ने कहा, (अनुवादित) "ऐसा करने वाले अन्य स्मार्टफोन ऐप लोगों को अपनी सांस रोकने के लिए कहते थे। लेकिन इससे लोग बहुत असहज हो जाते हैं और एक-एक मिनट के बाद सांस लेना पड़ता है।" हॉफमैन ने एनपीजे डिजिटल मेडिसिन में प्रकाशित स्टडी में कहा, "हमारे परीक्षण के साथ, हम प्रत्येक विषय से 15 मिनट का डेटा एकत्र करने में सक्षम हैं। हमारे डेटा से पता चलता है कि स्मार्टफोन क्लीनिकल सीमा में अच्छी तरह से काम कर सकते हैं।"

एल्गोरिदम के परीक्षण और टेस्टिंग के लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए, रिसर्चर्स ने प्रत्येक प्रतिभागी को एक उंगली पर एक स्टैंडर्ड पल्स ऑक्सीमीटर पहनाया था और फिर स्मार्टफोन के कैमरे और फ्लैश पर उसी हाथ की दूसरी उंगली को रखना था।
Advertisement

रिसर्चर्स ने प्रतिभागियों के डेटा का उपयोग ब्लड ऑक्सीजन के लेवल का पता लगाने के लिए एक डीप लर्निंग एल्गोरिदम को प्रशिक्षित करने के लिए किया। बचे हुए डेटा का उपयोग मैथड को मान्य करने के लिए किया गया था और फिर यह देखने के लिए टेस्ट किया गया कि इसने नए विषयों पर कितना अच्छा प्रदर्शन किया है।
Advertisement

यूसी सैन डिएगो के सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ लेखक एडवर्ड वांग ने कहा, (अनुवादित) "कैमरा रिकॉर्ड करता है कि ब्लड तीन कलर चैनलों - रेड, ग्रीन और ब्लू में से प्रत्येक में फ्लैश से प्रकाश को कितना अवशोषित करता है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blood Oxygen Level, blood Oxygen Level Smartphone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.