Skyroot Aerospace स्टार्ट-अप की बड़ी कामयाबी! रॉकेट मोटर Kalam-250 का सफल टेस्ट, सैटेलाइट लॉन्च जल्द

भारत की स्पेस क्षेत्र में उन्नति के लिए यह टेस्ट बहुत अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मार्च 2024 15:35 IST
ख़ास बातें
  • भारत की स्पेस क्षेत्र में उन्नति के लिए यह टेस्ट बहुत अहम माना जा रहा है।
  • यह देश का पहला कार्बन कम्पोजिट मोटर है जो ISRO में टेस्ट किया गया है।
  • यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा निर्मित सबसे बड़ा प्रोपल्शन सिस्टम है।

Kalam-250 एक हाई स्ट्रेंथ कार्बन कम्पोजिट मोटर है जो रॉकेट को पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर स्पेस में वैक्यूम के अंदर धकेल देगी।

Photo Credit: X/Skyroot Aerospace

भारत के स्पेस स्टार्ट-अप स्काइरूट (Skyroot) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्काइरूट ने विक्रम-1 रॉकेट के स्टेज-2 को टेस्ट-फायर कर लिया है। इस रॉकेट के बारे में कहा गया है कि यह साल के अंत में पृथ्वी की कक्षा में एक सैटेलाइट को स्थापित करेगा। Vikram-1 के स्टेज-2 को कलाम-250 (Kalam-250) नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 

Kalam-250 एक हाई स्ट्रेंथ कार्बन कम्पोजिट मोटर है जो रॉकेट को पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर स्पेस में वैक्यूम के अंदर धकेल देगी। कंपनी के अनुसार, कलाम-250 का टेस्ट फायर ISRO के प्रोपल्शन टेस्ट बेड पर किया गया जो कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद है। टेस्ट फायर 85 सेकेंड तक चला और इसने 186 किलोन्यूटन (kN) का समुद्र स्तर जोर (sea-level thrust) हासिल किया। लेकिन यही थ्रस्ट जब हवा में मापा जाएगा तो 235 किलोन्यूटन का होगा। यानी कलाम-250 में कंपनी ने 235kN का वैक्यूम थ्रस्ट टेस्ट कर लिया है। 

Advertisement
भारत की स्पेस क्षेत्र में उन्नति के लिए यह टेस्ट बहुत अहम माना जा रहा है। क्योंकि यह देश का पहला कार्बन कम्पोजिट मोटर है जो ISRO में टेस्ट किया गया है, और यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया सबसे बड़ा प्रोपल्शन सिस्टम है। हैदराबाद आधारित Skyroot Aerospace के को-फाउंडर और CEO पवन चंदाना ने कंपनी की कामयाबी के बारे में बात करते हुए टेस्ट फायर के सफल होने के महत्व का भी जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि टेस्ट पैरामीटर वांछित बाउंड्स के अंदर ही हैं, और यह कामयाबी उन्हें विक्रम-1 रॉकेट के लॉन्च के एक कदम और नजदीक ले जाती है। Kalam-250 एक हाई स्ट्रेंथ कार्बन कम्पोजिट रॉकेट मोटर है जो एक ठोस ईंधन और हाई परफॉर्मेंस ईथाईलीन-प्रोपीलीन-डायनीटरपोलिमर (EPDM) थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम (TPS) का इस्तेमाल करती है। स्टेज-2 में एक कार्बन फ्लेक्स नोजल है जिसके साथ में सटीक इलेक्ट्रो-मकेनिकल एक्चुएटर हैं। ये व्हीकल के थ्रस्ट वेक्टर को कंट्रोल करते हैं। इसकी मदद से रॉकेट वांछित ट्रेजेक्टरी तक पहुंच पाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Skyroot Aerospace, Skyroot Aerospace Hyderabad

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.