अंतरिक्ष में तारे टिमटिमाते ही नहीं, गुनगुनाते भी हैं! वैज्ञानिकों की नई खोज

शोधकर्ताओं की टीम ऐसे मिशन पर काम कर रही है, जिसमें तारे के भीतर से सतह पर पहुंचने वाली ऊर्जा का 3D मैप तैयार किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 18:57 IST
ख़ास बातें
  • जल्द ही तारों की गुनगुनाहट भी सुनी जा सकेगी।
  • नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी की है।
  • तारे के भीतर से सतह पर पहुंचने वाली ऊर्जा का 3D मैप होगा तैयार।

बहुत जल्द वैज्ञानिक तारों की गुनगुनाहट भी दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं। 

रात में टिमाटिमाते तारों की खूबसूरती का हर कोई कायल हो जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा है, कि ये तारे गाते भी होंगे! जी हां, कैसा हो अगर तारों की टिमाटिमाहट के साथ उनकी गुनगुनाहट भी सुनाई दे! अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे लेकर एक स्टडी कर रहे हैं, जिसमें संभावना जताई गई है कि जल्द ही तारों की गुनगुनाहट भी सुनी जा सकेगी। आइए जानते हैं क्या कहती है ये नई स्टडी। 

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी की है। जो तारों की गुनगुनाहट के बारे में बात करती है। The Week के अनुसार, रिसर्चर तारों की ट्विंकल यानि टिमटिमाहट को साउंड में तब्दील करने के तरीके पर स्टडी कर रहे हैं, जिसके बाद तारों का टिमटिमाना सुनाई भी दे सकेगा। विज्ञान के मुताबिक, तारों का टिमटिमाना पृथ्वी की वायुमंडलीय परत के कारण होता है। तारों की रोशनी वायुमंडलीय परत को भेद कर भीतर पहुंचती है, जिसके कारण रोशनी टिमटिमाती दिखती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि तारों में एक आंतरिक "ट्विंकल" भी होता है। यह उनकी सतह पर मौजूद गैस वेव्ज कारण होता है। इसे अभी तक टेलीस्कोप पकड़ नहीं पाए हैं। 

शोधकर्ताओं की टीम ऐसे मिशन पर काम कर रही है, जिसमें तारे के भीतर से सतह पर पहुंचने वाली ऊर्जा का 3D मैप तैयार किया जा सकेगा। इस शोध से एक कदम और आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिकों ने गैसीय लहरों को ध्वनि लहरों में बदलने की कोशिश की है। इसके बाद तारों की गुनगुनाहट साफ साफ सुनी जा सकती है। इसका कारण बताते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह तारों के कन्वेंशन जोन में होता है, जहां गैसीय मंथन चलता है। यह ऊष्मा को तारे के केंद्र से बाहर की ओर लेकर जाता है। यह वैसा ही जैसे तूफान को ऊर्जा मिलती है, ठंडी हवा नीचे की ओर बैठ जाती है, फिर गर्म होकर दोबारा से ऊपर उठती है। 

इस तरह की गतियों से वेव्स पैदा होती हैं, जो तारों का टिमटिमाना बनाती हैं, जिसे हम धरती पर देख पाते हैं। इसके लिए वेव्ज को आइसोलेट किया जा रहा है। ताकि तारों के इस स्पंदन को साफ तरीके से सुना जा सके। इसलिए बहुत जल्द वैज्ञानिक तारों की गुनगुनाहट भी दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Stars, twinkling, star twinkle

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  2. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  2. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  4. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  5. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  6. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  7. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  9. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.