वैज्ञानिकों को मिल गया तंबाकू की पत्तियों से कोकीन बनाने का तरीका, जानें कैसे?

एक ऑनलाइन मैगजीन Interesting Engineering के अनुसार, कोकीन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला ट्रोपेन अल्कलॉइड है, जो एरीथ्रोक्सिलम कोका पौधे की पत्तियों में स्वाभाविक रूप से पैदा होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 20:15 IST
ख़ास बातें
  • इस उपयोग को चीन के कुनमिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉटनी में पूरा किया गया था
  • दक्षिण अमेरिका में कम से कम 8000 वर्षों से कोका की खेती की जा रही है
  • कोकीन एक प्रकार का जैविक कण है जो ट्रोपेन एल्केलॉयड की श्रेणी में आता है

चीन में कुनमिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉटनी में शेंग-जिओंग हुआंग और उनके सहयोगियों ने इस स्टडी को अंजाम दिया है

कोकीन (Cocaine) को इंसान नशे के लिए इस्तेमाल करता है और इसका आम उपोयग दुनिया भर के ज्यादातर देशों में अवैध है। कोकीन को वर्षों से कोका के पौधों (Coca Plant) से बनाया जाता है। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार ऐसा हुआ है कि वैज्ञानिकों ने तंबाकू की पत्तियों से कोकीन बनाया है। ऐसे करने के लिए वैज्ञानिकों ने बायो-इंजीनियरिंग का उपयोग किया है। इस उपयोग को चीन के कुनमिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉटनी में पूरा किया गया था।

Science News मैगजीन के अनुसार, कोका के पौधों को कोकीन बनाने वाली जटिल जैव रसायन को तंबाकू के पौधे की एक अन्य नस्ल में रेप्लिकेट (दोहराया) गया है। स्टडी कहती है कि अन्य पौधों या सूक्ष्मजीवों को संशोधित करके प्रक्रिया को फिर से बनाने से स्टिम्युलेंट का निर्माण करने या यूनिक प्रॉपर्टीज वाले रासायनिक रूप से समान कंपाउंड बनाने का एक तरीका हो सकता है।

एक अन्य ऑनलाइन मैगजीन Interesting Engineering के अनुसार, कोकीन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला ट्रोपेन अल्कलॉइड है, जो एरीथ्रोक्सिलम कोका पौधे की पत्तियों में स्वाभाविक रूप से पैदा होता है। इसके दुरुपयोग के रूप में कुख्यात, कोकीन और इसके समान कंपाउंड का उपयोग सदियों से मनुष्यों द्वारा किया जाता रहा है। दक्षिण अमेरिका में मूल जनजातियां कम से कम 8000 वर्षों से कोका की खेती कर रही हैं और अपने उत्तेजक और भूख-दबाने वाले गुणों के लिए इसकी पत्तियों को चबा रही हैं।

नई स्टडी बताती है कि चीन में कुनमिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉटनी में शेंग-जिओंग हुआंग और उनके सहयोगियों ने EnMT4 और EnCYP81AN15 के रूप में ज्ञात दो पहले अनुपस्थित एंजाइमों को पेश करके प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने का एक तरीका खोजा है। ये एंजाइम रासायनिक अग्रदूत को कोकीन में परिवर्तित करने का काम करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tobacco, cocaine
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.