• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने खोजा ‘दानव ब्‍लैकहोल’, हर सेकंड हमारी पृथ्‍वी जितना बढ़ रहा, आकाशगंगा को भी निगलने की है ताकत

वैज्ञानिकों ने खोजा ‘दानव ब्‍लैकहोल’, हर सेकंड हमारी पृथ्‍वी जितना बढ़ रहा, आकाशगंगा को भी निगलने की है ताकत

इस आकार के दूसरे ब्‍लैक होल अरबों साल पहले बढ़ना बंद हो गए थे, लेकिन यह अब भी विस्‍तार कर रहा है।

वैज्ञानिकों ने खोजा ‘दानव ब्‍लैकहोल’, हर सेकंड हमारी पृथ्‍वी जितना बढ़ रहा, आकाशगंगा को भी निगलने की है ताकत

रिसर्चर्स का मानना है कि यह ब्लैक होल पिछले 9 अरब साल में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्लैक होल है।

ख़ास बातें
  • इसका द्रव्यमान हमारे सूर्य के द्रव्यमान का 3 अरब गुना है
  • सैगिटेरियस ए ब्‍लैक होल से भी लगभग 500 गुना बड़ा है यह
  • पूरी आकाशगंगा को किसी दानव की तरह निगल सकता है
विज्ञापन
वैज्ञानिकों को एक ऐसे ब्‍लैक होल के बारे में पता चला है, जिसका आकार हर सेकंड हमारी पृथ्‍वी के आकार जितना बढ़ रहा है। इस जानकारी ने साइंटिस्‍टों को हैरान कर दिया है, क्‍योंकि कोई भी ब्‍लैक होल इतनी तेजी से डिवेलप नहीं होता। पता चला है कि इस विशालकाय ब्लैक होल का द्रव्यमान हमारे सूर्य के द्रव्यमान का 3 अरब गुना है। खास बात यह भी है कि इस आकार के दूसरे ब्‍लैक होल अरबों साल पहले बढ़ना बंद हो गए थे, लेकिन यह अब भी विस्‍तार कर रहा है। बताया जाता है कि यह ब्‍लैक होल हमारी गैलेक्‍सी के हार्ट में मौजूद सैगिटेरियस ए (Sagittarius A) ब्‍लैक होल से भी लगभग 500 गुना बड़ा है। यह पूरी आकाशगंगा को किसी दानव की तरह निगल सकता है।  

space.com के अनुसार, रिसर्चर्स का मानना है कि यह ब्लैक होल पिछले 9 अरब साल में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्लैक होल है। आखिर इसके अब तक विस्‍तार करने की क्‍या वजह हो सकती है। इस बारे में 
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU) में रिसर्च स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स के प्रमुख रिसर्चर क्रिस्टोफर ओन्केन ने कहा है कि संभवत: दो बड़ी आकाशगंगाओं के एक-दूसरे से टकराने की वजह से ऐसा हुआ है। इस टक्‍कर ने ब्‍लैक होल को विकसित करने के लिए बहुत सारी ऊर्जा का उत्‍सर्जन किया होगा।  

उनके मुताबिक, ब्लैकहोल की सतह पर पदार्थ के तेजी से घूमने के कारण इसका केंद्र बहुत चमकदार हो गया है। यह हमारी आकाशंगा के हरेक तारे की रोशनी की तुलना में 7,000 गुना ज्यादा चमकीला है। इस केंद्र या क्‍वासर का नाम SMSS J114447.77- 430859.3 है। पृथ्वी से देखे जाने पर इस क्वासर की चमक 14.5 होती है। इसका मतलब है कि यह प्लूटो ग्रह की तुलना में थोड़ा ही कम चमकीला है। अंधेरे इलाके से अच्‍छे दूरबीनों की मदद से इसे देखना मुमकिन है। 

ऑस्‍ट्रेलिया में साइडिंग स्प्रिंग ऑब्‍जर्वेट्री में आयोजित हुए एक स्‍काई सर्वे में इस ब्‍लैक होल की खोज की गई। हालांकि साइंटिस्‍टों ने इस खोज को भूसे के ढेर में सुई जितना बताया है। खगोलविद पिछले 50 साल से इस तरह के वस्तुओं की तलाश कर रहे हैं, लेकिन इस आश्चर्यजनक ब्‍लैक होल पर किसी का ध्‍यान नहीं गया। इस खोज से जुड़ा रिसर्च पेपर ऑस्ट्रेलिया की एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के जर्नल में पेश किया गया है। अभी इसका रिव्‍यू नहीं हुआ है, लेकिन प्रीप्रिंट वर्जन thearXiv डेटाबेस के जरिए उपलब्‍ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  4. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  5. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  7. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  8. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  9. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »