• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • समुद्र में एलियन जैसा जीव! 8 हजार किलोमीटर गहराई में छुपा मिला 'डरावना प्राणी'

समुद्र में एलियन जैसा जीव! 8 हजार किलोमीटर गहराई में छुपा मिला 'डरावना प्राणी'

Dulcibella camanchaca में शिकारी प्रवृत्ति बताई गई है।

समुद्र में एलियन जैसा जीव! 8 हजार किलोमीटर गहराई में छुपा मिला 'डरावना प्राणी'

Photo Credit: Woods Hole Oceanographic Institution

गहरे समुद्र में 7,902 किलोमीटर नीचे मिला है रहस्यमयी जीव

ख़ास बातें
  • यह उभयपाद (amphipod) श्रेणी का जीव है।
  • यह सक्रिय रूप से अपने शिकार की खोज करता है।
  • गहरे समुद्र में 7,902 किलोमीटर नीचे चार प्राणी पाए गए हैं।
विज्ञापन
धरती का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी ने घेरा हुआ है। यानी हमारा आधे से भी ज्यादा ग्रह पानी से घिरा हुआ है। और रोचक रूप से हमें इस हिस्से का 5% से भी कम ही ज्ञात है। समुद्र की अथाह गहराई में क्या क्या छुपा हुआ है अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। समुद्र में 11 किलोमीटर नीचे जाने पर रसातल शुरू हो जाता है जहां पर इतना ज्यादा दबाव क्षेत्र की उसे झेल पाना नामुमकिन है। यहां 16 हजार पाउंड प्रति स्क्वेयर इंच का प्रेशर बताया गया है। यहां घोर अंधेरा है जमा देने वाला तापमान है। बावजूद इसके यहां पर भी जीव प्रजातियां रहती हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही प्रजाति की खोज समुद्र में की है जो बहुत ही विचित्र और रहस्यमयी है। 

अमेरिका और चिले के शोधकर्ताओं ने साउथ अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ अटाकामा ट्रेंच में एक खास प्रजाति की खोज की है। इसे डल्सीबेला कमनचाका (Dulcibella camanchaca) नाम दिया गया है। यह देखने में ऐसा है कि इसे देखकर भय लगता है। इसका बर्ताव शिकारी बताया गया है। गहरे समुद्र में 7,902 किलोमीटर नीचे चार प्राणी पाए गए हैं जो अपने आप में बहुत बड़ी खोज है। 

यह उभयपाद (amphipod) श्रेणी का जीव है। एम्फिपॉड ऐसे जीव होते हैं जो मीठे पानी और समुद्री वातावरण, दोनों में पाए जाते हैं। इन्हें रेत पिस्सू भी कह दिया जाता है। ये जैविक अवशेषों पर गुजर बसर करते हैं। लेकिन इसके उलट डल्सीबेला कमनचाका (Dulcibella camanchaca) में शिकारी प्रवृत्ति है। यह सक्रिय रूप से अपने शिकार की खोज करता है। 

Science Alert के मुताबिक, D. camanchaca 6,000 मीटर से ज्यादा गहराई वाले हडल ज़ोन में प्रलेखित पहला शिकारी एम्फिपॉड बन जाता है। यह जोन पृथ्वी की ऐसी जगहों में आता है जिसे अबतक सबसे कम खोजा गया है। पृथ्वी के इस आवास के बारे में न्यूनतम जानकारी अभी उपलब्ध हो पाई है। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि यह रहस्यमय क्षेत्र विज्ञान के लिए और यहां तक ​​कि अन्य ग्रहों पर संभावित जीवन को समझने के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकता है।

इस तरह के गहरे समुद्र के ईकोसिस्टम को स्टडी करके यूरोपा और एन्सेलाडस जैसे चंद्रमाओं पर समान वातावरण के बारे में सुराग मिल सकते हैं। कहा जाता है कि इन चंद्रमाओं पर भी गहरे समुद्र मौजूद हैं। यानी पृथ्वी से बाहर के जीवन को समझने में भी यह खोज काफी काम की साबित हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में 2200 साल पुराने, महिला के 'खूनी दांतों' वाले अवशेष मिले!
  2. भूटान में सैटेलाइट इंटरनेट दे रही Starlink, भारत में कितनी होगी कीमत? जानें
  3. Infinix Note 50x 5G फोन 5100mAh बैटरी, Dimensity 7300 चिप के साथ 27 मार्च को होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स
  4. 6000mAh बैटरी के साथ Realme 14 5G का लॉन्च कंफर्म, जानें खास फीचर्स
  5. NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की जल्द होगी धरती पर वापसी, Crew-10 मिशन हुआ लॉन्च
  6. Vivo और iQOO ला रहीं 7600mAh बैटरी वाले ये धांसू फोन, लॉन्च से पहले डिटेल लीक
  7. Xiaomi Walkie-Talkie 3 Chat Edition लॉन्च हुआ 120 घंटे की बैटरी, 5km रेंज के साथ, जानें कीमत
  8. iPhone 16e vs Google Pixel 8a: सस्ते में Pixel फोन iPhone 16e को दे रहा कितनी टक्कर?
  9. Nothing Phone (3a) पर मिल रहा डिस्काउंट, Flipkart पर गिरी कीमत
  10. Samsung Galaxy F16 5G की सेल शुरू, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ यहां से Rs 1 हजार सस्ते में खरीदें!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »