‘इलेक्‍ट्रॉनिक टैटू’ बताएगा आपका ब्‍लड प्रेशर, वैज्ञानिकों ने बनाई नई डिवाइस, ऐसे करती है काम

इस तकनीक को टेक्सास यूनिवर्सिटी की एक टीम ने डेवलप किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जून 2022 16:27 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि यह ज्‍यादा सटीकता से ब्‍लड प्रेशर नापता है
  • मार्केट में मौजूद सभी ऑप्‍शंस से ज्‍यादा बेहतर है
  • हाालांकि एक प्रोडक्‍ट के रूप में अभी यह उपलब्‍ध नहीं है

उम्‍मीद है कि यह आने वाले वक्‍त में ब्‍लड प्रेशर को मापने का अंदाज बदल देगी और लोगों को सटीक रिजल्‍ट मिल सकेगा।

Photo Credit: news9live

बदलती जीवन शैली ने हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्‍या बढ़ाई है। वहीं, ब्‍लड प्रेशर तो अब कॉमन हो गया है। कभी इसे उम्र से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन आज 25-26 साल से ही लोग ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से जूझ रहे हैं। यही आगे चलकर हमारे हार्ट के लिए परेशानी की वजह बनता है। मार्केट में ऐसी तमाम डिवाइसेज हैं, जो सटीक ब्‍लड प्रेशर आंकने का दावा करती हैं। आजकल कलाई पर पहनने वाले बैंड भी खूब इस्‍तेमाल हो रहे हैं। कंपनियां दावा करती हैं कि ये लगातार और सटीक ब्‍लड प्रेशर आं‍कते हैं। इसके बावजूद लोगों का भरोसा ब्‍लड प्रेशर मापने के पारंपरिक तरीके पर ही है। अब वैज्ञानिकों ने इसका एक और तरीका ढूंढ लिया है।  

ब्‍लड प्रेशर मापने में सटीक और अहम भूमिका निभा सकता है टैटू। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे मुमकिन है। रिसर्चर्स ने एक ‘इलेक्ट्रॉनिक टैटू' डेवलप किया है, जिसे घंटों तक आराम से पहना जा सकता है। दावा है कि यह वर्तमान में उपलब्ध सभी ऑप्‍शंस के मुकाबले ज्‍यादा सटीकता से ब्‍लड प्रेशर को मापता है। 

इस प्रोजेक्‍ट के को-लीडर्स में से एक देजी अकिनवंडे कहते हैं कि ब्‍लड प्रेशर सबसे महत्वपूर्ण संकेत है जिसे आप माप सकते हैं, लेकिन क्लीनिक के बाहर हाथ में बिना कोई डिवाइस पहने इसे मापना मुश्किल होता है। इलेक्ट्रिक टैटू यह काम आसान बना सकता है। 

news9live ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एक ट्रेडिशनल ब्‍लड प्रेशर जांच में एक खास वक्‍त के ब्‍लड प्रेशर लेवल का पता चलता है, जबकि इलेक्‍ट्रॉनिक टैटू सभी प्रकार की स्थिति में निरंतर निगरानी की अनुमति देता है। यह तब भी काम करता है जब यूजर सो रहा हो। व्‍यायाम कर रहा हो या बहुत तनाव में हो। प्रोजेक्‍ट से जुड़े रूजबेह जाफरी कहते हैं कि ब्‍लड प्रेशर को मापने की कई सीमाएं होती हैं। हकीकत में यह ये नहीं बताता कि हमारा शरीर कैसे काम कर रहा है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि मार्केट में मौजूद लाइट बेस्‍ड सेंसर वालीं स्‍मार्टवॉच ब्‍लड प्रेशर मापने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। इसकी वजह यह है कि घड़ी कलाई से खिसक सकती है और डार्क स्‍किन में सेंसर को कुछ तकनीकी परेशानी भी आती है। इलेक्‍ट्रॉनिक टैटू का मामला इससे अलग है। यह हाथ में पूरी तरह से अटैच रहता है और हिलता भी नहीं। 
Advertisement

ब्‍लड प्रेशर मापने के लिए टैटू की मदद से स्किन में इलेक्ट्रिक करंट इंजेक्‍ट किया जाता है। यह सीधे हमारे ब्‍लड तक पहुंचता है और सटीक रिजल्‍ट देता है। डिवाइस लगातार 24 घंटे तक ब्‍लड प्रेशर मॉनिटर कर सकती है। प्रोजेक्‍ट से जुड़ा पेपर ‘नेचर नैनोटेक्नोलॉजी पत्रिका' में पब्‍लिश हुआ है। इस तकनीक को टेक्सास यूनिवर्सिटी की एक टीम ने डेवलप किया है। उम्‍मीद है कि यह आने वाले वक्‍त में ब्‍लड प्रेशर को मापने का अंदाज बदल देगी और लोगों को सटीक रिजल्‍ट मिल सकेगा। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.