12 अरब 'एलियन सिग्नल' खंगाल रहे वैज्ञानिक! दूसरी दुनिया का खुलेगा राज?

Puerto Rico में एक विशाल रेडियो टेलीस्कोप इसके लिए काम कर रहा था। लेकिन 2020 में एक केबल फेल हो जाने के कारण यह बंद हो गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2026 12:42 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।
  • यह SETI@Home प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है।
  • Arecibo Observatory का डेटा अपने भीतर बहुत कुछ छुपाए हुए है।

Alien Intelligence

पृथ्वी से बाहर जीवन की पुष्टि करने के लिए अभी तक वैज्ञानिकों के पास कोई सबूत नहीं है। लेकिन दुनियाभर से वैज्ञानिक लगातार 'एलियन सिग्नल' खंगाल रहे हैं। और इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल होने के करीब है। कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि एक बड़ा क्राउड सोर्स्ड प्रोजेक्ट पूरा होने की कगार पर है जिसके बाद अंतरिक्ष से मिले 12 अरब 'एलियन सिग्नल्स' का मतलब निकाला जा सकेगा। 

एलियन लाइफ का पता लगाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इसके लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। यह SETI@Home प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है जिसे 1999 में शुरू किया गया था। Puerto Rico में एक विशाल रेडियो टेलीस्कोप इसके लिए काम कर रहा था। लेकिन 2020 में एक केबल फेल हो जाने के कारण यह बंद हो गया और यह प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। फिर भी वैज्ञानिक 21 साल का डेटा पाने में कामयाब रहे। इस डेटा में 12 अरब ऐसे रेडियो सिग्नल शामिल हैं जो अंतरिक्ष से आए हैं। 

Arecibo Observatory का यह डेटा अपने भीतर बहुत कुछ छुपाए हुए है जिसका पता लगाने में वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हुए हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े साइंटिस्ट डेविड एंडरसन ने UC Berkeley News को बताया कि ये अरबों सिग्नल अंतरिक्ष से आए हैं जो कि अंतरिक्ष से एक विशेष बिंदु से आए हैं। ये एक खास फ्रिक्वेंसी पर भेजी गई ऊर्जा की लहरों के जैसे हैं। 

प्रोजेक्ट में 21 सेंटीमीटर वेवलेंथ के करीब वाले रेडियो संकेतों पर फोकस किया गया है। जिनका इस्तेमाल आमतौर पर आकाशगंगा में हाइड्रोजन गैस के अध्ययन के लिए किया जाता है। स्वेच्छिक भागीदारों ने SETI@home सॉफ़्टवेयर डाउनलोड किया और डेटा के टुकड़ों का विश्लेषण करके ऐसे असामान्य पैटर्न की खोज की जो बुद्धिपूर्ण जीवन का संकेत दे रहे थे। 

वैज्ञानिकों ने कहा है कि अब इन परिणामों की जांच और विश्लेषण करने का समय आ गया है। 21 सालों के बाद टीम ने सिग्नल्स को कम करके 100 संभावित उम्मीदवारों तक सीमित कर दिया है। इन सिग्नल्स की वर्तमान में चीन के FAST रेडियो टेलीस्कोप के माध्यम से दोबारा जांच की जा रही है। जल्द ही इसके नतीजे आने वाले हैं। हो सकता है कि इनमें से कुछ ऐसा निकल कर आए जो दूसरी दुनिया से आए संदेश का इशारा दे सकता हो! सबसे बड़ी चुनौती शोर या रेडियो हस्तक्षेप के कारण उत्पन्न संकेतों से दूरस्थ सभ्यता से आने वाले संकेतों (यदि कोई हो) की पहचान करना है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  2. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  2. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  4. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  7. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  8. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  10. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.