अंतरिक्ष में सर्जरी करेगा रोबोट, साल 2024 में ISS पर इस बड़े परीक्षण को अंजाम देगी Nasa

साल 2024 में यह सर्जिकल रोबोट स्‍पेस स्‍टेशन के लिए उड़ान भरेगा, जहां वह सर्जरी की अपनी क्षमता को दिखाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 20:39 IST
ख़ास बातें
  • साइंटिस्‍टों ने MIRA नाम के एक रोबोट को डेवलप किया है
  • 2024 में इसे ISS पर भेजा जाएगा
  • रोबोट ISS पर अपनी क्षमता को प्रदर्शित करेगा

MIRA रोबोट को नेब्रास्का-लिंकन यूनिवर्सिटी (UNL) में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर शेन फरिटर ने तैयार किया है।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) जिसे अंतरिक्ष में एस्‍ट्रोनॉट्स का घर भी कहा जाता है, वहां एक टेस्‍ट की तैयारी चल रही है। ISS पर एक रोबोटिक सर्जन का परीक्षण किया जाना है। टेस्टिंग कामयाब रही तो ए‍क दिन रोबोटिक सर्जन अंतरिक्ष में इंसानों की सर्जरी कर सकेगा। नासा के सहयोग से कई साल की मेहनत के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का (Nebraska) के साइंटिस्‍टों ने MIRA नाम के एक रोबोट को डेवलप किया है। इसका पूरा नाम मिनैचुराइड इन वीवो रोबोटिक असिस्‍टेंट (miniaturized in vivo robotic assistant) है। तय योजना के अनुसार, साल 2024 में यह सर्जिकल रोबोट स्‍पेस स्‍टेशन के लिए उड़ान भरेगा, जहां वह सर्जरी की अपनी क्षमता को दिखाएगा। MIRA रोबोट को नेब्रास्का-लिंकन यूनिवर्सिटी (UNL) में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर शेन फरिटर ने तैयार किया है। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, नासा कई साल से इस रिसर्च को सपोर्ट कर रही है। अप्रैल में अंतरिक्ष एजेंसी ने सर्जिकल रोबोट तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी को 100,000 डॉलर का पुरस्कार दिया था। रोबोट को तैयार करने वाले प्रोफेसर शेन फरिटर ने कहा है कि नासा इस रिसर्च का लंबी समय से समर्थक रही है। इसी वजह से हमारे रोबोट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन पर उड़ान भरने का मौका मिलेगा।

MIRA का वजन सिर्फ दो पाउंड है। यह एक लंबा रोबोटिक सिलेंडर है। चलने में मदद के लिए उसके नीचे दो मूवेबल प्रोंग लगे हैं। हरेक प्रोंग के आखिर में दो छोटे टूल्‍स मौजूद हैं। इनमें से एक चीजों को पकड़ता है और दूसरा उन्‍हें काटने का काम करता है। इन्‍हीं टूल्‍स की मदद से रोबोट सर्जरी करेगा। हालांकि इससे जुड़े सेफ्टी के काम पूरे किए जाने बाकी हैं।  

फ‍िलहाल इन टूल्‍स को ऑपरेट करते हुए इंसानी मदद ली जाती है, लेकिन भविष्‍य में यह काम पूरी तरह से रोबोट द्वारा कराए जाने की तैयारी है। प्रोफेसर फरिटर ने कहा कि स्‍पेस से जुड़े मिशन लंबे हो रहे हैं। जैसे-जैसे लोग अंतरिक्ष में और गहराई तक जा रहे हैं, उन्हें किसी दिन अंतरिक्ष में ही सर्जरी की जरूरत हो सकती है। हम उसी लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं।
Advertisement

अंतरिक्ष स्टेशन पर अपनी यात्रा के दौरान MIRA डॉक्टर या अंतरिक्ष यात्रियों के मार्गदर्शन के बिना काम करेगा। हालांकि यह अंतरिक्ष यात्रियों के आसपास नहीं होगा। टेस्टिंग के दौरान यह माइक्रोवेव ओवन के आकार वाले लॉकर के अंदर अपना परीक्षण पूरा करेगा। इस मिशन का एक मकसद जीरो ग्रैविटी में रोबोट के ऑपरेशन को बेहतर करना भी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.