Ram Mandir from space : अयोध्‍या में राम लला की प्राण प्रतिष्‍ठा, अंतरिक्ष से ISRO ने ली तस्‍वीर

Ram Mandir from space : इसरो ने भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के एक सैटेलाइट की मदद से तस्‍वीरें ली हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने ली तस्‍वीर
  • अयोध्‍या के राम मंदिर की सैटेलाइट तस्‍वीर दिखाई
  • राम मंदिर के अलावा शहर के एक इलाके को भी देखा जा सकता है

तस्‍वीर में राम मंदिर के अलावा अयोध्‍या शहर के एक इलाके को भी देखा जा सकता है।

Ram Mandir from space : उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में सोमवार को भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्‍ठा पूरी हो गई। राम मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Ram mandir) ने अन्‍य यजमानों के साथ प्राण प्रतिष्‍ठा की। इससे ठीक पहले भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष से राम मंदिर और अयोध्‍या की तस्‍वीर ली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसरो ने भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के एक सैटेलाइट की मदद से तस्‍वीरें ली हैं। इनमें राम मंदिर के अलावा अयोध्‍या शहर के एक इलाके को भी देखा जा सकता है। 

सैटेलाइट तस्‍वीरों में 2.7 एकड़ के राम मंदिर स्थल को देखा जा सकता है। खास बात यह है कि तस्‍वीरों को पिछले साल 16 दिसंबर को कैप्‍चर किया गया था। उसके बाद से घने कोहरे और धुंध के कारण राम मंदिर क्षेत्र का क्‍लीयर व्‍यू नहीं मिल पाया है। 

सैटेलाइट तस्वीरों में दशरथ महल और सरयू नदी दिखाई देती है। अयोध्या रेलवे स्टेशन भी सैटेलाइट इमेज में नजर आता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वक्‍त में भारत के 50 से ज्‍यादा सैटेलाइट स्‍पेस में हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्‍वीर को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा प्रोसेस किया गया है।
 

रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर के निर्माण के कुछ चरणों में भी इसरो की टेक्‍नॉलजीज को इस्‍तेमाल किया है। प्रोजेक्‍ट की बड़ी चुनौती भगवान राम की मूर्ति लगाने के लिए सटीक लोकेशन की पहचान करना था। राम मंदिर निर्माण से जुड़ा ट्रस्‍ट चाहता था कि मूर्ति को 3 फीट X 6 फीट की जगह पर रखा जाए, जहां माना जाता है कि भगवान राम का जन्म हुआ था।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक शर्मा राम मंदिर प्रोजेक्ट से करीब से जुड़े हैं। उन्होंने एनडीटीवी को बताया कि 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद, 40 फीट मलबे ने उस स्थान को ढक दिया, जहां माना जाता है कि भगवान राम का जन्म हुआ था। इस मलबे को हटाना पड़ा और स्थान को सुरक्षित करना पड़ा ताकि नई मूर्ति ठीक उसी स्थान पर हो।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.