अच्छी नींद न लेने से बढ़ सकता है अस्थमा का रिस्क- स्टडी

स्टडी को BMJ ओपन रेस्पिरेट्री रिसर्च जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023 21:16 IST
ख़ास बातें
  • खराब नींद और ज्यादा संवेदनशीलता अस्थमा के रिस्क को बढ़ा सकती है
  • सोने की आदतों से जुड़े डिसॉर्डर्स के बारे में समय रहते पता लगाया जाए
  • अस्थमा लम्बे समय तक चलने वाली सांस संबंधी बीमारी है

स्टडी में अस्थमा का नींद से काफी गहरा संबंध बताया गया है।

डॉक्टरों को अक्सर कहते सुना जाता है कि अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। इतना ही नहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि कई तरह की बीमारियां भी नींद से जुड़ी होती हैं। यानि कि हमारा स्वास्थ्य कई मायनों में नींद पर भी निर्भर करता है। अब वैज्ञानिकों ने एक और शोध प्रस्तुत किया है जिसमें कहा गया है कि अच्छी नींद, यानि कि क्वालिटी स्लीप लेने से वयस्कों में अस्थमा का रिस्क बहुत कम हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस नई रिसर्च में क्या सामने आया है। 

स्टडी को BMJ ओपन रेस्पिरेट्री रिसर्च जर्नल में प्रकाशित किया गया है। जिसमें अस्थमा का नींद से काफी गहरा संबंध बताया गया है। स्टडी के लिए 17,836 अस्थमा पीड़ित लोगों को शामिल किया गया। 10 साल तक उनके साथ फॉलोअप किया गया। स्टडी में कहा गया है कि खराब नींद और ज्यादा संवेदनशीलता अस्थमा के रिस्क को बढ़ा सकती है। वहीं, क्वालिटी स्लीप अस्थमा की रोकथाम में मददगार साबित हो सकती है। भले ही उस व्यक्ति की जेनेटिक स्थिति कुछ भी हो। 

इस अध्य्यन से जुड़े लेखकों ने निष्कर्ष निकाला है कि जो लोग अच्छी तरह से नींद नहीं लेते हैं और जिनमें जेनेटिक संवेदनशीलता ज्यादा होती है, उनमें अस्थमा रिस्क ज्यादा हो सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि स्लीप पैटर्न से यानि हमारी सोने की आदतों से जुड़े डिसॉर्डर्स के बारे में समय रहते पता लगाया जाना चाहिए। जिससे कि अस्थमा होने के चांसेज को कम किया जा सके। 

आपको बता दें कि अस्थमा लम्बे समय तक चलने वाली सांस संबंधी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत सामने आती है। इसमें वायु का फेफड़ों में अंदर तक पहुंचना बाधित हो जाता है। इस बीमारी से दुनियाभर में करोडों लोग पीड़ित हैं। यह जेनेटिक और नॉन जेनेटिक, दोनों कारणों से हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.