आज रचेगा इतिहास, पहली बार अंतरिक्ष में होगी प्राइवेट स्‍पेसवॉक, एक अरबपति करेगा चहलकदमी, ऐसे देखें LIVE

Polaris Dawn mission SpaceWalk : अंतरिक्ष में अब से थोड़ी देर बाद एक प्राइवेट स्‍पेसवॉक होने जा रही है। ऐसा पहली बार है, जब स्‍पेस में कोई प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक हो रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 12:27 IST
ख़ास बातें
  • आज अंतरिक्ष में एक प्राइवेट स्‍पेसवॉक होने वाली है
  • पहली बार प्राइवेट स्‍पेसवॉक होने जा रही है
  • स्‍पेसएक्‍स इस स्‍पेसवॉक को लाइव ब्रॉडकास्‍ट करेगी

स्‍पेसवॉक जिसे एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी (EVA) कहा गया है, उसे जेरेड इसाकमैन और सारा गिलिस पूरा करेंगे।

Polaris Dawn mission SpaceWalk : अंतरिक्ष में अब से थोड़ी देर बाद एक प्राइवेट स्‍पेसवॉक होने जा रही है। ऐसा पहली बार है, जब स्‍पेस में कोई प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक हो रही है। खास बात है कि ये स्‍पेसवॉक पृथ्‍वी से लगभग 700 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगी। इस ऊंचाई तक साल 1970 के बाद से इंसान पहली बार पहुंचा है। यह सब हो रहा है पोलारिस डॉन मिशन के तहत, जिसे कुछ रोज पहले ही लॉन्‍च किया गया है। क्‍या है यह मिशन? स्‍पेसवॉक में कौन शामिल होगा? और आप कैसे इसे लाइव देख सकते हैं, आइए जानते हैं। 
 

What is Polaris Dawn mission

पोलारिस डॉन मिशन एक प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक मिशन है। यह कई वर्षों से पाइपलाइन में था और इस 10 सितंबर को लॉन्‍च हुआ है। मिशन में चार लोग शामिल हैं। इसकी फ‍ंडिंग और कमांड जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) के पास है। वह एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। पायलट की जिम्‍मेदारी लेफ्टिनेंट कर्नल स्कॉट पोटेट निभा रहे हैं। मिशन स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर सारा गिलिस और अन्ना मेनन को जोड़ा गया है। दोनों स्‍पेसएक्‍स में ऑपरेशंस इंजीनियर हैं। 
 

कौन करेगा स्‍पेसवॉक? 

स्‍पेसवॉक जिसे एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी (EVA) कहा गया है, उसे जेरेड इसाकमैन और सारा गिलिस पूरा करेंगे। बाकी दोनों एस्‍ट्रोनॉट स्‍पेसक्राफ्ट में रहकर मिशन को संभालेंगे। पोलारिस डॉन मिशन को मंगलवार सुबह स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्‍च किया गया था। 
 

कब शुरू होगी स्‍पेसवॉक? 

भारतीय समय के अनुसार, यह स्‍पेसवॉक अब से थोड़ी देर में 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होने की उम्‍मीद है। एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने इसका लाइव टेलिकास्‍ट करने की प्‍लानिंग की है। आप इस लिंक पर क्लिक करके स्‍पेसवॉक को देख पाएंगे। Polaris Dawn Mission की अहम‍ियत इसलिए भी बढ़ गई है, क्‍योंकि यह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से भी ऊपर गया है। आईएसएस लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है, जबकि पोलारिस मिशन 700 किलोमीटर ऊपर जाएगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.