90 मिनट में न्यूयॉर्क से लंदन! NASA बना रही साउंड की स्पीड से भी तेज दौड़ने वाला 'प्लेन'

NASA का X-59 एक बिना शोर वाला सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट होगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 20:19 IST
ख़ास बातें
  • इसे Concorde सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट का सक्सेसर बताया जा रहा है।
  • यह न्यूयॉर्क शहर से लंदन केवल 90 मिनट में पहुंच सकेगा।
  • एजेंसी इसे 2024 में पहली उड़ान दे देगी।

NASA का X-59 एक बिना शोर वाला सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट होगा

Photo Credit: NASA

NASA एक ऐसे एयरक्राफ्ट पर काम कर रही है जो फ्लाइट्स के टाइम को बहुत कम कर देगा। इसे Concorde सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट का सक्सेसर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि नासा का नया एयरक्राफ्ट इतना फास्ट होगा कि यह न्यूयॉर्क शहर से लंदन केवल 90 मिनट में पहुंच सकेगा। नासा ने हाल ही में अपनी हाई स्पीड स्ट्रेटजी की घोषणा की थी। जिसमें कहा गया था कि न्यूयॉर्क-लंदन के बीच का फ्लाइट टाइम इससे बहुत कम हो जाएगा। 

NASA इस एयरक्राफ्ट पर तेजी से काम कर रही है। इसे X-59 नाम दिया गया है। CNN Travel की रिपोर्ट के अनुसार नासा जल्द ही इसे अंतिम रूप देने पर काम कर रही है। अगस्त 2023 में एक ब्लॉग पोस्ट में अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने जिक्र किया था कि इसने सुपरसोनिक पैसेंजर एयर ट्रैवल बिजनेस केस के बारे में स्टडी की है। जिसमें एयरक्राफ्ट को थ्योरिटिकली 2 मार्च और 4 मार्च के बीच समुद्र के लेवल पर 1535 से 3045 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ाने की बात कही गई। 

NASA का X-59 एक बिना शोर वाला सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट होगा जिस पर लगातार काम जारी है। लेटेस्ट अपडेट में कहा गया है कि यह कैलिफॉर्निया के पालडाले में Lockheed Martin Skunk Works फैसिलिटी में पेंट कोठारे में पहुंच चुका है। लो बूम फ्लाइट डेमॉन्सट्रेटर प्रोजेक्टर मैनेजर कैथी बाहम रिपोर्ट में कहते हैं कि वे मिशन में इस पड़ाव पर आकर बेहद उत्साहित हैँ। उन्होंने कहा कि X-59 जब पेंट होकर बाहर निकलेगा तो वह पल सांसें थाम देने वाला होगा। क्योंकि वे अपने लक्ष्य को जीवंत होता देखेंगे। 

NASA के QuessT (Quiet SuperSonic Technology) मिशन ने X-59 क्वाइट सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट की पहली फ्लाइट के लिए 2024 का लक्ष्य रखा है। यानी एजेंसी इसे 2024 में पहली उड़ान दे देगी। यह एक प्रायोगिक एयरक्राफ्ट बताया जा रहा है जो कि साउंड स्पीड से भी तेज दौड़ेगा। यह एयरक्राफ्ट NASA के QuessT (Quiet SuperSonic Technology) मिशन का केंद्र बिंदू बताया गया है। अब देखना होगा कि ध्वनि की गति से भी तेज दौड़ने वाले ये एयरक्राफ्ट आखिर कब तक कमर्शिअल फ्लाइट्स का रूप ले पाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.