मनुष्य के गले में इस खास स्ट्रक्चर की कमी के कारण पैदा हुई बोलने की क्षमता- स्टडी

स्टडी को Science जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस स्टडी में बंदरों की एनाटॉमी की जांच की गई है जिनमें चिम्पांजी, गोरिल्ला, ओरंगुटान और गिब्बन जैसी प्रजातियों का अध्य्यन किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2022 19:37 IST
ख़ास बातें
  • नई स्टडी में पता चला कि कैसे मनुष्य के भीतर बोलने की क्षमता का विकास हुआ
  • मनुष्य के गले में एक गुब्बारेनुमा स्ट्रक्चर की कमी होती है
  • एयरसैक्स की कमी ही है, जिससे कि मनुष्य एक स्थिर आवाज निकाल पाता है

मनुष्य एयरसैक्स नामक हिस्से की कमी के कारण बंदरों की तरह आवाज नहीं निकाल सकता है

मनुष्य का जो रूप आज हम देख रहे हैं यह हजारों वर्षों के विकास का नतीजा है। मानव धरती पर मौजूद इकलौता प्राणी है जो गले में शब्दों को पैदा कर पाता और बोलने की क्षमता रखता है। एक नई स्टडी में सामने आया है कि कैसे मनुष्य के भीतर बोलने की क्षमता का विकास हुआ। वैज्ञानिकों ने पाया है कि कैसे समय के साथ मनुष्य में बदलाव होते गए जो हमें हमारे पूर्वजों से अलग करते गए। ये नई स्टडी कहती है कि 43 प्रजातियों के अध्य्य़न के बाद पता चला है कि दूसरी प्रजातियों में वोकल मैमब्रेन नामक हिस्से की गले में कमी होती है। यह मेमब्रेन या झिल्ली वोकल कॉर्ड्स का विस्तारित हिस्सा होता है जो रिब्बन जैसा दिखता है।

स्टडी में ये भी सामने आया है कि मनुष्य बंदरों की तरह आवाज नहीं निकाल सकता है, क्योंकि मनुष्य के गले में एक गुब्बारेनुमा स्ट्रक्चर की कमी होती है जिन्हें एयर सैक्स कहा जाता है। एयरसैक्स की कमी ही है, जिससे कि मनुष्य एक स्थिर आवाज निकाल पाता है और वह शब्दों का निर्माण कर सकता है। 
Advertisement

Kyoto यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर द इवोल्यूशनरी ओरिजिन्स ऑफ ह्यूमन बिहेवियर इन जापान के प्राइमेटोलॉजिस्ट ताकेशी निशिमुरा ने कहा कि नॉन् ह्यूमन प्राइमेट्स में अधिक जटिल वोकल स्ट्रक्चर के कारण ही वो वाइब्रेशन को सटीकता के साथ कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। 

ऑस्ट्रिया में वियना यूनिवर्सिटी में स्टडी के को-ऑथर और इवोल्यूशनरी बायोलॉजिस्ट डब्ल्यू टेकुमसेह फिच ने कहा कि वोकल मेम्ब्रेन के कारण ही दूसरे प्राइमेट ऊंची और हाई पिच वाली आवाजें पैदा कर पाते हैं। लेकिन उनकी आवाज में ब्रेक्स ज्यादा होते हैं और अनियमितता भी बहुत ज्यादा होती है। 
Advertisement

स्टडी को Science जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस स्टडी में बंदरों की एनाटॉमी की जांच की गई है जिनमें चिम्पांजी, गोरिल्ला, ओरंगुटान और गिब्बन जैसी प्रजातियों का अध्य्यन किया गया है। इसके साथ ही पुरानी दुनिया के बंदर जैसे मेकेक्यू, ग्यूनन, बबून और मैंड्रिल्स को भी स्टडी किया गया है। स्टडी में नई दुनिया के बंदर जैसे केपुचिन्स, टेमेरिंस, मर्मोसेट्स और टाईटिस भी शामिल रहे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , human evolution, evolution of voice in human

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.