जुड़वां दोस्‍त हैं ये आकाशगंगाएं! हबल टेलीस्‍कोप ने खींची शानदार तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

Nasa Hubble : इस तस्‍वीर को क्लिक किया है, हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने। बीते 33 साल यह टेलीस्‍कोप अंतरिक्ष में तैनात है और वहां होने वालीं तमाम घटनाओं से दुनिया को रू-ब-रू करवा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 12:36 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • दो आकाशगंगाओं को एक तस्‍वीर में दिखाया
  • इन आकाशगंगाओं की तुलना जुड़वां दोस्‍तों से की

तस्‍वीर में इतनी पास दिख रही आकाशगंगाएं असल में एक-दूसरे से 55 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर हैं।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक तस्‍वीर शेयर की है। इसमें दो आकाशगंगाओं को देखा जा सकता है। नासा ने इन आकाशगंगाओं की तुलना एक-दूसरे की जुड़वां के रूप में की है। इस तस्‍वीर को क्लिक किया है, हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) ने। बीते करीब 33 साल यह टेलीस्‍कोप अंतरिक्ष में तैनात है और वहां होने वालीं तमाम घटनाओं से दुनिया को रू-ब-रू करवा रहा है। हबल के उत्तराधिकारी के रूप में ही नासा ने जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Telescope) को लॉन्‍च किया है।  

नासा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर दो आकाशगंगाओं की तस्‍वीर शेयर की है। इनके बारे में बताते हुए स्‍पेस एजेंसी ने लिखा है कि तस्‍वीर में किनारे में मौजूद आकाशगंगा का नाम NGC 4302 है। जो आकाशगंगा झुकी हुई है, उसे NGC 4298 कहा जाता है। 

नासा की इन आकाशगंगाओं की तुलना जुड़वां दोस्‍तों से की है। खास बात यह है कि तस्‍वीर में इतनी पास दिख रही आकाशगंगाएं असल में एक-दूसरे से 55 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर हैं। ये कोमा बेरेनिस (Coma Berenices) तारामंडल में मौजूद हैं। इन आकाशगंगाओं को 1784 में खगोलविद विलियम हर्शल ने खोजा था। इतनी दूर होने के बावजूद इन आकाशगंगाओं का स्‍ट्रक्‍चर और अन्‍य खूबियां समान हैं। ये दोनों सर्पिल आकाशगंगाएं हैं और इनके पास बड़ी संख्‍या में युवा तारे मौजूद हैं। 
 

हबल टेलीस्‍कोप ने अंतरिक्ष में लंबा वक्‍त तय किया है। इसके उत्तराधिकारी के रूप में जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च करने के बावजूद हबल टेलीस्‍कोप की प्रासंगिकता बनी हुई है। यह अभी कई वर्षों तक सेवाएं देता रहेगा। पिछले साल वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने हबल स्पेस टेलीस्कोप की अब तक की सबसे बड़ी नियर-इंन्फ्रारेड फोटो रिलीज की थी। इस इमेज के जरिए एस्ट्रोनोमर्स को यूनिवर्स के तारे बनाने वाले क्षेत्रों का नक्शा बनाने और यह जानने का मौका मिला कि सबसे पुरानी, ​​​​सबसे दूर की गैलेक्सी का निर्माण कैसे हुआ। 

यही नहीं, पिछले साल ही हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने गैस और धूल के बादल में लिपटे एक युवा तारे की तस्‍वीर खींचकर वैज्ञानिकों को चौंकाया था। टेलीस्‍कोप के वाइड फील्ड कैमरा 3 की मदद से तस्‍वीर क्लिक की गई। पृथ्‍वी से लगभग 9 हजार प्रकाश वर्ष दूर टॉरस तारामंडल में युवा तारे का पता चला था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.