Nasa ने शेयर की अंतरिक्ष में सबसे बड़े टेलीस्‍कोप से ली गई तस्‍वीर, लेकिन यह ‘टीजर’ है, असली ‘पिक्‍चर’ अभी बाकी

तस्‍वीर को वेब टेलीस्‍कोप के फाइन गाइडेंस सेंसर (FGS) द्वारा कैप्चर किया गया था। नासा ने कहा है कि इस टेस्‍ट इमेज के कुछ फीचर्स हैं, जो फुल-रेजॉलूशन वाली इमेजेस से अलग हैं, वो तस्‍वीरें अगले हफ्ते रिलीज की जाएंगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 16:08 IST
ख़ास बातें
  • 32 घंटों में 72 एक्‍सपोजर का रिजल्‍ट है यह फोटो
  • दूर स्थित तारों और आकाशगंगाओं का सेट दिखाती है
  • ऐसा ही कुछ डिटेल नजारा 12 जुलाई को देखा जा सकता है

नासा ने पिछले साल दिसंबर में अंतरिक्ष में अबतक के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था।

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) ने पिछले साल दिसंबर में अंतरिक्ष में अबतक के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था। इसका नाम जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप है, जिसके निर्माण में 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) की लागत आई है। यह टेलीस्‍कोप खुद को अंतरिक्ष में सेट कर रहा था। यह काम अब पूरा हो गया है। बीते दिनों नासा ने जानकारी दी थी कि वह 12 जुलाई को जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप से ली गई और पूरी तरह से तैयार पहली तस्वीर रिलीज करेगी। उससे ठीक पहले नासा ने एक इंजीनियरिंग टेस्‍ट फोटो शेयर की है। 32 घंटों में 72 एक्‍सपोजर का यह रिजल्‍ट दूर स्थित तारों और आकाशगंगाओं का सेट दिखाता है।  

तस्‍वीर के जरिए नासा ने बताने की कोशिश की है कि आने वाले दिनों में गहरे अंतरिक्ष की कितनी बेहतरीन तस्‍वीरें सामने आने वाली हैं। मौजूदा इमेज की क्‍वॉलिटी को सामान्‍य बताया गया है, इसके बाद भी यह ‘ब्रह्मांड की अब तक की सबसे गहरी छवियों में से एक है'। तस्‍वीर को वेब टेलीस्‍कोप के फाइन गाइडेंस सेंसर (FGS) द्वारा कैप्चर किया गया था। नासा ने कहा है कि इस टेस्‍ट इमेज के कुछ फीचर्स हैं, जो फुल-रेजॉलूशन वाली इमेजेस से अलग हैं, वो तस्‍वीरें अगले हफ्ते रिलीज की जाएंगी। 
Advertisement
हनीवेल एयरोस्पेस में वेब टेलीस्‍कोप के फाइन गाइडेंस सेंसर के प्रोग्राम साइंटिस्‍ट नील रॉलैंड्स ने कहा कि जब यह तस्‍वीर ली गई थी, तो वह इन आकाशगंगाओं की विस्तृत संरचना को स्पष्ट रूप से देखकर रोमांचित हो उठे थे।  

नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में वेब टेलीस्‍कोप के ऑपरेशंस साइंटिस्‍ट जेन रिग्बी ने बताया है कि इस तस्‍वीर में दिखने वालीं आकाशगंगाओं का अध्‍ययन यह टेलीस्‍कोप आने वाले दिनों में करेगा। नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्सन ने पिछले हफ्ते कहा था कि वेब टेलीस्‍कोप किसी भी दूरबीन की तुलना में ब्रह्मांड में सबसे दूर तक देखने की क्षमता रखता है। 
Advertisement

उन्‍होंने बताया था कि यह हमारे सौर मंडल में उन एक्सोप्लैनेट के वायुमंडल का पता भी लगाएगा, जिनका वायुमंडल हमारी तरह अनुमानित है। गौरतलब है कि एक्‍सोप्‍लैनेट उन ग्रहों को कहा जाता है, जो हमारे सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। माना जाता है कि कुछ एक्‍सोप्‍लैनेट्स में पृथ्‍वी की तरह वायुमंंडल और जीवन की संभावना हो सकती है। 

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का यह प्रोजेक्‍ट NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है। इस टेलीस्‍कोप को 25 दिसंबर को एरियन-5 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष में छोड़े जाने के बाद इस टेलीस्‍कोप ने धीरे-धीरे खुद को खोलना शुरू किया। टेस्टिंग के दौरान भी इसने कुछ तस्‍वीरें खींचकर पृथ्‍वी तक भेजी थीं। इन्‍हें नासा ने शेयर किया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.