सूरज में फिर दो बड़े धमाके! धरती की ओर चला सौर तूफान ...

नासा के अनुसार, 10 और 11 मई को 2 शक्तिशाली सोलर फ्लेयर SDO ने रिकॉर्ड किए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य की सतह पर दो बड़े विस्फोट रिकॉर्ड किए गए हैं।
  • इनके कारण धरती की ओर भारी मात्रा में जियोमेग्नेटिक एनर्जी फेंकी गई है।
  • अब तक कई सौर तूफान पृथ्वी से टकरा चुके हैं।

नासा के अनुसार, 10 और 11 मई को 2 शक्तिशाली सोलर फ्लेयर रिकॉर्ड किए गए।

Photo Credit: NASA

सूर्य की सतह पर इन दिनों लगातार धमाके हो रहे हैं जिनके कारण ऊर्जा के तूफान धरती की ओर बढ़ते हैं। अधिक मात्रा में आई ऊर्जा सौर तूफान बन जाती है। ये सौर तूफान सोलर फ्लेयर या जियोमेग्नेटिक स्टॉर्म भी कहलाते हैं। अब तक कई सौर तूफान पृथ्वी से टकरा चुके हैं। इनका धरती पर बड़ा प्रभाव देखा जाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, यह सूर्य की 25वीं साइकल चल रही है। जब सूर्य 11 सालों की एक साइकल पूरी करता है तो 11वें साल इसकी सतह पर भारी विस्फोट होते हैं जिनसे ऊर्जा भारी मात्रा में निकलती है। 

NASA ने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि उसने सूर्य की सतह पर दो बड़े विस्फोट रिकॉर्ड किए हैं। इनके कारण शुक्रवार और शनिवार को बड़े सौर तूफान उठे हैं। NASA की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (Solar Dynamics Observatory) के द्वारा ये धमाके रिकॉर्ड किए गए हैं। इनके कारण धरती की ओर भारी मात्रा में जियोमेग्नेटिक एनर्जी फेंकी गई है जो धरती की ओर बढ़ी चली आ रही है। 

नासा के अनुसार, 10 और 11 मई को 2 शक्तिशाली सोलर फ्लेयर SDO ने रिकॉर्ड किए। इनमें से एक 10 मई, 9:23 p.m. EDT पर उठा था और दूसरा 11 मई को 7:44 a.m. EDT पर अपने पीक पर था। SDO ने इनकी इमेज भी कैप्चर की है। इन्हें X5.8 और X1.5 के सोलर फ्लेयर के रूप में क्लासिफाई किया गया है। 

National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA) ने अलर्ट जारी किया है। कई कोरोनल मास इजेक्शन (CME) धरती की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से पहले के लिए NOAA का अलर्ट जारी किया जा चुका है। सौर धमाकों के बाद अंतरिक्ष में अलग ही नजारा देखा गया। धरती पर सौर तूफानों का असर कई बार आसमानी रोशनी के रूप में देखा जाता है। इन धमाकों के बाद दुनियाभर में अंतरिक्ष में रोशनी का खेल देखा गया। इसे ऑरोरा कहते हैं जो धरती के वायुमंडल में बिखर जाती है। इस दौरान आसमान गुलाबी, हरी, और बैंगनी रंग की छटाओं से घिर जाता है। यूरोप से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक ऑरोरा की घटनाएं आसमान में देखे जाने की बात सामने आई है।  
Advertisement

ये सौर तूफान सूर्य के एक खास एक्टिव हिस्से से निकलते हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि कोरोनल मास इजेक्शन (CME) में ऊर्जा के कण फूटते हैं जो सौर हवाएँ पैदा करते हैं। इससे पृथ्वी के मेग्नेटिक फील्ड पर प्रभाव पड़ता है। ये इसके मेग्नेटिक फील्ड को भेदकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं जिससे आसमान में रंगीन छटा देखने को मिलती है। लेकिन कई बार इलेक्ट्रिक नेटवर्क और सैटेलाइट्स को इनसे खतरा पैदा हो जाता है। ये इनकी कार्यप्रणाली को ध्वस्त करने की क्षमता भी रखते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.