नासा के वैज्ञानिक का कमाल, 'गुनगुना' उठा महासागर!

ओशन की कलर इमेजरी से डेटा निकालने के बाद वेंदरम्यूलिन इसे साउंड के साथ मिलाना चाहते थे। यहां पर उनको अपने भाई जॉन वेंदरम्यूलिन की मदद लेनी पड़ी जो एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • सागर के रेड, ग्रीन और ब्लू चैनल के पैटर्न को देख आया ख्याल
  • उरूग्वे नदी और पराना नदी की एस्चुरी से हुए प्रभावित
  • कलर डेटा को म्यूजिकल नोट्स में बदल दिया

चित्र में ओशन इमेजरी डेटा को मधुर संगीत में बदल दिया गया है

Photo Credit: YouTube Screenshot/NASA Video

नासा के एक वैज्ञानिक ने अजब कारनाम कर दिखाया है। वैज्ञानिक ने स्पेस से दिख रहे समुद्र के रंगों के डेटा को म्यूजिक नोट के साथ मिला दिया है। इसके लिए वैज्ञानिक और उसके भाई ने 18 महीने तक लगातार काम करके एक ऐसा ऑनलाइन प्रोग्राम बनाया जो समुद्र के कलर डेटा को म्यूजिकल नोट्स के साथ जोड़ देता है जिससे एक मधुर संगीत पैदा होता है। यानि कि, कोई नदी जब समुद्र में मिलती है तो उस स्थान को ऊपर से देखने पर नदी और सागर के रंगों में बदलाव दिखता है। ये रंग हर जगह पर अपना एक डेटा बनाते हैं। NASA के Goddard Space Flight Center के वैज्ञानिक रोज इस महासागरीय इमेजरी को स्टडी करते हैं। इस खूबसूरत इमेजरी को नासा के वैज्ञानिक रयान वेंदरम्यूलिन ने संगीत की जुबान देने की सोची। 

"हम एक ऐसी कहानी बताना चाहते थे जो हमारे समुद्र की कनेक्टिविटी को सुने जा सकने वाले अनुभव में बयां करती हो। इसके लिए हमने म्यूजिक का इस्तेमाल किया क्योंकि यह ज्यादा आकर्षक और डाइनेमिक लगता है, और हमें कई तरह के बैकग्राउंड्स से जोड़ने की क्षमता रखता है।" NASA के Goddard Space Flight Center के वैज्ञानिक रयान वेंदरम्यूलिन ने एक प्रेस बयान में कहा। 
वेंदरम्यूलिन ने अपने इस समुद्री स्वर अनुभव की शुरुआत Rio de la Plata नाम के एस्चुरी की ओशन कलर इमेज से की, यह एस्चुरी उरूग्वे नदी और पराना नदी के मिलने से बनती है जो उरूग्वे और अर्जेन्टिना का बॉर्डर बनाती है। वे इसकी खूबसूरती और जटिलता में जैसे खो गए थे। इससे वेंदरम्यूलिन को एक आइडिया मिला कि अगर इस इमेज की अपनी एक ध्वनि हो तो वो कैसी होगी?
Advertisement

"मैंने सैटेलाइट इमेज से ट्रांजैक्टिव डेटा निकालना शुरू किया। मैंने रेड, ग्रीन और ब्लू चैनल के पैटर्न को देखा। साफ था कि वे एक ही दिशा में नहीं जा रहे थे। इसमें कुछ था, जो छुपा हुआ था। ये जो आप धुन सुन रहे हैं, ये डेटा वैसा ही है जैसा कि वो असल में है। ये वेरिएशन कानों के लिए एक नेचुरल पटिया (रंग मिलाने की मेज) तैयार करते हैं।" वैज्ञानिक ने एक प्रेस बयान में कहा। इस रचना का वीडियो यू-ट्यूब पर भी शेयर किया गया है, जिसमें इमेजरी डेटा को मधुर संगीत में बदल दिया गया है। 

ओशन की कलर इमेजरी से डेटा निकालने के बाद वेंदरम्यूलिन इसे साउंड के साथ मिलाना चाहते थे। यहां पर उनको अपने भाई जॉन वेंदरम्यूलिन की मदद लेनी पड़ी जो एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर हैं। रयान से डेटा लेने के बाद जॉन ने एक प्रोग्रामिक इंटरफेस बनाया जिसने डेटा को म्यूजिकल नोट्स में बदल दिया। उसके बाद उन्होंने इस टूल को मोडिफाई किया जिससे ट्रांसलेटेड डेटा को डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन में इम्पोर्ट कर दिया गया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.