• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA के Perseverance Rover ने मंगल से भेजी बेलवा क्रेटर की बेहद खूबसूरत तस्वीर! जहां कभी बहती थी नदी!

NASA के Perseverance Rover ने मंगल से भेजी बेलवा क्रेटर की बेहद खूबसूरत तस्वीर! जहां कभी बहती थी नदी!

पर्सेवरेंस रोवर ने ये तस्वीरें 22 अप्रैल को खींची थीं।

NASA के Perseverance Rover ने मंगल से भेजी बेलवा क्रेटर की बेहद खूबसूरत तस्वीर! जहां कभी बहती थी नदी!

Photo Credit: NASA

नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने ये तस्वीरें 22 अप्रैल को खींची थीं।

ख़ास बातें
  • रोवर ने सतह पर मौजूद बेलवा क्रेटर की 152 अद्भुत तस्वीरें भेजी।
  • यह एक बड़ा इम्पेक्ट क्रेटर है जो जेजीरो क्रेटर से भी बड़ा है।
  • NASA का मंगल अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
NASA का मंगल अभियान लगातार जारी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने इस पर खोजबीन करने के लिए पर्सेवरेंस रोवर को भेजा हुआ है। यह पिछले 2 साल से मंगल की सतह पर खोजबीन करते हुए वहां से नमूने इकट्ठे कर रहा है। रोवर ने अब तक लाल ग्रह की बेहद अद्भुत तस्वीरें भेजी हैं जो इससे पहले नहीं देखी गई थीं। अब लेटेस्ट अपडेट में रोवर ने वहां के बेलवा क्रेटर (Belva Crater) की बेहद अद्भुत तस्वीरें भेजी हैं। 

मंगल की सतह पर भ्रमण करते नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने सतह पर मौजूद बेलवा क्रेटर की 152 अद्भुत तस्वीरें भेजी। यह एक बड़ा इम्पेक्ट क्रेटर है जो जेजीरो क्रेटर (Jezero Crater) से भी बड़ा बताया गया है। नासा ने इन सभी तस्वीरों को एक साथ जोड़कर एक मोजैक तैयार किया, साथ ही इसका एक वीडियो भी तैयार किया है। शेयर करते हुए नासा ने इसके कैप्शन में लिखा है- (हिंदी में अनुवादित), बेलवा क्रेटर में जूम करते हुए। प्रकृति ने यहां खुदाई की हुई है। जहां पर सतह के नीचे दबी चट्टानों को करीब से देखा जा सकता है। 

पर्सेवरेंस रोवर ने ये तस्वीरें 22 अप्रैल को खींची थीं। यह क्रेटर लगभग 0.9 किलोमीटर चौड़ा है। स्टडी करने वाली टीम ने अंदाजा लगाया है कि ऊपरी भूमि में दिख रहे बड़े चट्टानी टुकडे़ उस बेडरॉक के टुकड़े हो सकते हैं जिसे उल्का पिंडों ने गिरकर उजागर किया होगा, या फिर ये नदी तंत्र द्वारा यहां लाए गए होंगे। अभी कुछ दिन पहले ही नासा ने मंगल से आई एक और तस्वीर शेयर की थी। जिसमें एक नदी के अवशेष होने की बात कही गई थी। इस नदी को उफनती नदी बताया गया है। 

मंगल पर इससे पहले भी नदी नालों के अवशेष जैसी चीजें सामने आई हैं, लेकिन इस नई खोजी गई नदी को इनसे गहरी और काफी तेज गति से चलने वाली बताया गया है। इसका संबंध जेजीरो क्रेटर (Jezero Crater) से बताया गया। यहां पर रोवर पिछले काफी समय से खोजबीन कर रहा है, इस तलाश में कि शायद यहां पर कभी सूक्ष्मजीवन रहा होगा। और क्या पता उसके कुछ सुबूत अभी भी मौजूद हों। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »