क्‍या 2025 में पृथ्‍वी पर लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स? Nasa ने बनाया यह प्‍लान!

Boeing Starliner Updates : स्‍टारलाइनर में देरी की वजह से उसका क्रू-9 मिशन लॉन्‍च 18 अगस्त से 24 सितंबर के लिए आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 14:38 IST
ख़ास बातें
  • बोइंग का स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट बना नासा के लिए सिरदर्द
  • बिना क्रू के स्‍टारलाइनर को पृथ्‍वी पर भेजने की तैयारी
  • सुनीता विलियम्‍स के पृथ्‍वी पर पहुंचने में हो सकती है देरी

नासा के इंजीनियर सोच रहे हैं कि स्‍टारलाइनर को बिना क्रू के धरती पर भेजना चाहिए।

Boeing Starliner Updates : बोइंग का स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट अब नासा (Nasa) के लिए ‘सिरदर्द' बन गया है। 5 जून को यह स्‍पेसक्राफ्ट भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स (Sunita Williams News) और बुच विल्‍मोर को लेकर आईएसएस (इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन) के लिए निकला था और खराबी आने के कारण वहीं फंसा रह गया। फंसे हुए स्‍टारलाइनर के कारण नासा के अपकमिंग मिशनों में देरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो नासा अब स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट की रिटर्न फ्लाइट को कैंसल करने की सोच रही है। इसका मतलब है कि सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर पृथ्‍वी पर दूसरे स्‍पेसक्राफ्ट से लौटेंगे।  

लाइव साइंस ने लिखा है कि स्‍टारलाइनर में देरी की वजह से उसका क्रू-9 मिशन लॉन्‍च 18 अगस्त से 24 सितंबर के लिए आगे बढ़ गया है। जब क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर पहुंचेंगे, तभी वहां से क्रू-8 मिशन के यात्री पृथ्‍वी पर आएंगे। क्रू-9 मिशन तब तक आईएसएस पर नहीं जा सकता, जबतक वहां एक डॉकिंग पोर्ट नहीं खुलेगा। क्रू-9 मिशन को जिस डॉकिंग पोर्ट पर अटैच होना है, वहां अभी बोइंग का स्‍टारलाइनर अटका हुआ है। 

खास बात है कि बोइंग का स्‍पेसक्राफ्ट, पृथ्‍वी पर कब लौटेगा, इसकी कोई डेट अभी फाइनल नहीं है।  नासा के इंजीनियर सोच रहे हैं कि स्‍टारलाइनर को बिना क्रू के धरती पर भेजना चाहिए। यह भी सोचा जा रहा है कि स्‍टारलाइनर के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को साल 2025 की शुरुआत में स्‍पेसएक्‍स के वीकल से धरती पर लाया जाए। ऐसा होता है तो सुनीता विल‍ियम्‍स और बुच विल्‍मोर को अगले साल तक अंतरिक्ष में रहना होगा।  
 

क्‍या हुआ बोइंग स्‍टारलाइनर को? 

5 जून को स्टारलाइनर ने आईएसएस के लिए उड़ान भरी और अगले दिन वहां पहुंच गया था। आईएसएस तक पहुंचने के दौरान स्‍टारलाइनर को 4 बार हीलियम लीक्‍स और थ्रस्‍टरों में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। इसमें आई खराबी समय के साथ बढ़ती गई और अब यह आईएसएस पर ही अटका हुआ है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.