54 लाख रुपये कमाने का ऑफर दे रहा है NASA, यहां करे रजिस्ट्रेशन

चैलेंज का कुल पुरस्कार $70,000 है, जिसे बीस व्यक्तिगत पुरस्कारों के बीच शेयर किया जाएगा। नासा के अनुसार, ऊपर बताई गई कैटेगरी में से प्रत्येक में चार पुरस्कार होंगे और कुल कैटेगरी के विजेता को $6,000 (लगभग 4.62 लाख रुपये) की इनाम राशि मिलेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मई 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • MarsXR नाम के चैलेंज में मार्स का सिमुलेशन तैयार करने वाले को मिलेगा इनाम
  • इसके लिए स्पेस एजेंसी ने Epic Games के साथ की है भागीदारी
  • Unreal Engine 5 का इस्तेमाल कर बनाना होगा मंगल ग्रह का वातावरण

NASA के इस चैलेंज का नाम MarsXR है

NASA ने एक नया चैलेंज लॉन्च किया है, जिसमें अमेरिकी स्पेस एसेंजी मंगल ग्रह का सिमुलेशन तैयार करने वाले को 70,000 डॉलर (करीब 54 लाख रुपये) का इनाम देगी। इस सिमुलेशन को तैयार करवाने का कारण अंतरिक्ष यात्रियों को मार्स (Mars) में हर एक कथिन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है। इस चैलेंज को MarsXR नाम दिया गया है, जिसमें भाग लेने वाले व्यक्ति को मार्स का एक्सप्लोर किया जा चुका लगभग 400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का सिमुलेशन बनाना होगा।

एक आधिकारिक बयान में NASA ने कहा है कि एजेंसी ने इमर्सिव टेक्नोलॉजी डेवलपर एपिक गेम्स (Epic Games) के साथ "मंगल पर आने वाले अनुभवों और स्थितियों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार करने में मदद करने के लिए अनुसंधान, विकास और परीक्षण वातावरण" बनाने के लिए भागीदारी की है। इस चैलेंज को जीतने वाले को NASA $70,000 का इनाम देगी। इस चैलेंज में भाग लेने की आखिरी तारीख  26 जुलाई है। भाग लेने के लिए इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
 

NASA MarsXR चैलेंज के लिए डेवलपर को Epic Games के Unreal Engine 5 का इस्तेमाल करते हुए नए Mars XR Operation Support System (XOSS) वातावरण के लिए नई एसेट और परिदृश्य बनाना होगा। Engine 5 को दुनिया का सबसे ओपन और एडवांस रियल-टाइम 3D टूल बताया जाता है। कंपनी का कहना है कि डेवलपर्स को सिमुलेटर में दिन के दौरान नारंगी मार्टियन रंग को शामिल करना होगा, जो रात में नीला हो जाता है। इसके अलावा, असल दिखने वाली मौसम की स्थिति, मंगल ग्रह का गुरुत्वाकर्षण, लगभग 400 वर्ग किलोमीटर का शोध किया जा चुका क्षेत्र और स्पेससूट और रोवर्स जैसे एसेट्स को भी शामिल करना होगा।

चैलेंज का कुल पुरस्कार $70,000 है, जिसे बीस व्यक्तिगत पुरस्कारों के बीच शेयर किया जाएगा। नासा के अनुसार, ऊपर बताई गई कैटेगरी में से प्रत्येक में चार पुरस्कार होंगे और कुल कैटेगरी के विजेता को $6,000 (लगभग 4.62 लाख रुपये) की इनाम राशि मिलेगी। कंपनी की प्रेस रिलीज कहती है "टीम प्रत्येक कैटेगरी में कई सबमिशन सबमिट कर सकती हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NASA, NASA MarsXR Challenge
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.