टल गया खतरा? 300 फीट चौड़े एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना पर NASA की नई रिपोर्ट

एस्टरॉयड 2024 YR4 के बाद अंतरिक्ष से जो अगली चिंताजनक आफत है वह 1950 DA नाम का एस्टरॉयड है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 21:10 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड के सीधे निकल जाने की संभावना 99.72 प्रतिशत हो गई है
  • पहले यह टकराने संभावना 32 में से एक थी, और अब यह 360 में से 1 हो गई है
  • एस्टरॉयड 1950 DA अब अगली चिंता है जो धरती से टकरा सकता है।

स्पेस एजेंसी NASA ने एस्टरॉयड 2024 YR4 के धरती से टकराने की संभावना को अब घटा दिया है।

एस्टरॉयड का खतरा पृथ्वी के चारों तरफ लगातार मंडरा रहा है। हाल ही में खोजे गए एक एस्टरॉयड ने नासा की रातों की नींद उड़ा रखी है। इस एस्टरॉयड का नाम Asteroid 2024 YR4 है जो कि एक खतरनाक श्रेणी का एस्टरॉयड बताया गया है। पिछले दिनों आई नासा की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस एस्टरॉयड की धरती से 2032 में टकराने की संभावना बन रही है। यह संभावना 32 में से 1 की बताई गई थी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में नासा ने दावा किया है कि अब खतरा लगभग टल गया है। अब इस एस्टरॉयड के टकराने की संभावना काफी कम हो गई है। 

NASA ने एस्टरॉयड 2024 YR4 को लेकर फिर से एक रिपोर्ट जारी की है। एजेंसी ने एस्टरॉयड के टकराने की संभावना को अब घटा दिया है। पहले यह 32 में से एक थी, और अब यह 360 में से 1 हो गई है। इस एस्टरॉयड का अनुमानित साइज 55 मीटर बताया गया है। शुरुआत में नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के Sentry Risk Table में इसे काफी खतरनाक माना गया था। लेकिन नासा ने 18 और 20 फरवरी को फिर से इसे ऑब्जर्व किया और कहा कि इसके टकराने की संभावना अब घट गई है। अब इस एस्टरॉयड के धरती से न टकरा कर सीधे निकल जाने की संभावना 99.72 प्रतिशत हो गई है जो कि लगभग न के बराबर कही जा सकती है। 

नासा द्वारा जारी की गई यह नई जानकारी एडिशनल टेलीस्कोप ऑब्जर्वेशंस पर आधारित है। डेटा ने यह कंफर्म कर दिया है कि एस्टरॉयड की ट्रेजेक्ट्री अब पहले से बेहतर तरीके से समझ में आई है। Torino Scale पर इसे Level 1 पर क्लासिफाई किया गया है। Torino Scale ऐसा सिस्टम है जो धरती के पास मौजूद खगोलीय वस्तुओं से धरती को होने वाले नुकसान का अनुमान लगाता है। Torino Scale को बनाने वाले Richard Binzel का कहना है कि इससे आगे होने वाले ऑब्जर्वेशंस asteroid 2024 YR4 के खतरे को Level 0 पर ले जाएंगे। यानी कि अब इस एस्टरॉयड से पृथ्वी वासियों को घबराने की जरूरत नहीं है।  

एस्टरॉयड 2024 YR4 के बाद अंतरिक्ष से जो अगली चिंताजनक आफत है वह 1950 DA नाम का एस्टरॉयड है। एस्टरॉयड 1950 DA धरती से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह टक्कर 2880 में हो सकती है। इसके टकराने की संभावना 0.039 % है। यह इससे पहले 2028 में धरती के करीब से गुजरने वाला है जिसके बाद वैज्ञानिक इसके रास्ते को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  8. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  9. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  10. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.