जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप की बड़ी खोज! अंतरिक्ष में एक धूमकेतु के आसपास देखा पानी

Water in space : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने दिसंबर 2021 में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में भेजा था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन है जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप
  • नई खोज से इस संभावना को बल मिलता है कि पृथ्‍वी पर पानी बाहर से आया
  • एस्‍टरॉयड और धूमकेतु अतीत में लाए होंगे पृथ्‍वी पर पानी

जिस धूमकेतु के आसपास जल वाष्‍प का पता लगा है, उसे ‘238P/रीड’ कहा जाता है।

Photo Credit: Nasa

वैज्ञानिक काफी गंभीरता से इस बारे में रिसर्च कर रहे हैं कि पृथ्‍वी पर पानी कहां से आया। कई शोधों में यह अनुमान लगाया गया है कि हमारे सौरमंडल में घूम रहीं चट्टानें मसलन- एस्‍टरॉयड्स या धूमकेतु पृथ्‍वी पर पानी लाए होंगे। इस अनुमान को अब और बल मिल रहा है क्‍योंकि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope) ने एक ऐसे धूमकेतु (comet) को देखा है, जिसके आसपास पानी है। यह धूमकेतु बृहस्पति और मंगल के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में मौजूद है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने दिसंबर 2021 में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में भेजा था। पिछले साल जुलाई से इस टेलीस्‍कोप ने काम करना शुरू किया और अबतक कई अहम जानकारियां जुटाई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब जेम्‍स वेब ने मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में एक धूमकेतु के आसपास जल वाष्‍प (water vapor) का पता लगाया है। इससे पता चलता है कि हमारे सौर मंडल के शुरुआती समय में मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पानी की मौजूदगी बर्फ के रूप में रही होगी।  
Advertisement

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के एस्‍ट्रोनॉमर माइकल केली और उनकी टीम ने यह स्‍टडी की है। जिस धूमकेतु के आसपास जल वाष्‍प का पता लगा है, उसे ‘238P/रीड' कहा जाता है। धूमकेतु के आसपास जल वाष्‍प की खोज इस सिद्धांत को और बल देती है कि पृथ्‍वी पर पानी ऐसी ही चट्टानों द्वारा पहुंचाया गया होगा। हालांकि इस धूमकेतु में कार्बन डाई ऑक्‍साइड मौजूद नहीं है। यह स्‍टडी जर्नल नेचर में पब्लिश हुई है। 

फरवरी में एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि खगोलविदों की एक टीम ने एस्‍टरॉयड्स की नई कैटिगरी की खोज की है, जो हमारे सौर मंडल की संरचना के बारे में नई जानकारी दे सकती है। वैज्ञानिकों ने एस्‍टरॉयड्स की जिस नई कैटिगरी का पता लगाया, वह आउटर एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में है। कहा जा रहा है कि इन चट्टानों में पानी की काफी अच्‍छी मात्रा है। स्‍टडी में नियर-इन्‍फ्रारेड ऑब्‍जर्वेशन और एक बौने ग्रह सेरेस (Ceres) की तुलना करके निष्‍कर्ष निकाले गए हैं। कहा जाता है कि सेरेस हमारे आंतरिक सौर मंडल का ऐसा बौना ग्रह है, जहां पानी की काफी मौजूदगी है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: James Webb Telescopes, Water, Comet, NASA, science news hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.