Nasa के रोवर ने ली मंगल ग्रह की 360 डिग्री फोटो, दिखी 5Km ऊंचे पहाड़ की घाटी

Nasa New Image : पैनरैमिक इमेज को नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • नासा के क्‍यूरियोसिटी रोवर ने ली तस्‍वीर
  • मंगल ग्रह के 360 डिग्री व्‍यू को कैप्‍चर किया
  • 10 फोटो को जोड़कर बनाई गई फोटो

इस जगह को गेडिज वालिस चैनल कहा जाता है, जिसका निर्माण अरबों साल पहले हुआ था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) कई वर्षों से मंगल ग्रह पर मिशन भेज रही है। नासा का क्‍यूरियोसिटी मार्स रोवर (Curiosity Mars Rover) लाल ग्रह पर मिशन पूरे कर रहा है। रोवर ने उस वैली का 360 डिग्री पैनरैमिक व्‍यू दिखाया है, जहां वह खड़ा हुआ है। पैनरैमिक इमेज को नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory) के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है। इस जगह को गेडिज वालिस चैनल (Gediz Vallis channel) कहा जाता है, जिसका निर्माण अरबों साल पहले हुआ था।    

नासा का कहना है कि गेडिज वालिस चैनल 5 किलोमीटर ऊंचे माउंट शार्प (Mount Sharp) पर बनने वाले आखिरी फीचर्स में से एक था। माउंड शार्प के बेस पर क्यूरियोसिटी रोवर साल 2014 से मौजूद है। गेडिज वालिस चैनल पर बड़ी मात्रा में बोल्‍डर और अन्‍य तरह का मलबा है। 
 

मंगल ग्रह के 360 डिग्री व्‍यू को अनवील करते हुए मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के ऑफ‍िशियल एक्स पेज ने एक पोस्‍ट शेयर किया गया है। उसमें लिखा है- यह 360 डिग्री व्‍यू पैनोरमा गेडिज वालिस चैनल का है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह के इस हिस्‍से पर कभी पानी बहता था। 

इस व्‍यू को 1 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था। तब क्‍यूरियोसिटी मार्स रोवर का मंगल ग्रह पर 4,084वां दिन था। रोवर ने अपने लेफ्ट ब्‍लैक एंड वाइट नेविगेशन कैमरा का इस्‍तेमाल करके यह व्‍यू कैप्‍चर किया। रोवर ने 10 तस्‍वीरें क्लिक कीं, जिन्‍हें जोड़ने के बाद यह 360 डिग्री तस्‍वीर तैयार की गई। 
Advertisement

‘क्यूरियोसिटी' रोवर ने मंगल ग्रह पर पहुंचकर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। रोवर द्वारा देखे गए मिट्टी की दरार वाले पैटर्न का विश्‍लेषण करने के बाद पिछले साल वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि मंगल ग्रह पर भी कभी पानी था, जो वाषित (evaporated) हो गया। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि किसी समय में मंगल ग्रह संभवत: शुष्क और आर्द्र मौसम चक्र वाला ग्रह रहा होगा यानी वह रहने लायक था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.