• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 34 हजार और 20 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड वाली 3 चट्टानों का खतरा आज बढ़ रहा है धरती की ओर!

34 हजार और 20 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड वाली 3 चट्टानों का खतरा आज बढ़ रहा है धरती की ओर!

नासा कहती है कि 150 मीटर यानि कि लगभग 500 फीट बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती से टकरा जाए तो यह विनाशकारी हो सकता है।

34 हजार और 20 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड वाली 3 चट्टानों का खतरा आज बढ़ रहा है धरती की ओर!

Photo Credit: Popular mechanics

नासा कहती है कि 150 मीटर यानि कि लगभग 500 फीट बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती से टकरा जाए तो यह विनाशकारी हो सकता है।

ख़ास बातें
  • आज धरती की ओर 3 एस्टरॉयड बढ़ रहे हैं।
  • 150 मीटर से बड़े एस्टरॉयड धरती के लिए बन सकते हैं खतरा।
  • 13 लाख के लगभग एस्टरॉयड अब तक पहचाने जा चुके हैं।
विज्ञापन
Asteroids को कई बार छोटे ग्रह भी कह दिया जाता है। नासा कहती है कि ये 4.6 बिलियन वर्ष पहले सौरमंडल की उत्पत्ति के समय इसमें बिखरे रह गए चट्टानी टुकड़े हैं। नासा ने एस्टरॉयड की संख्या 1,299,398 बताई है। यानि कि लगभग 13 लाख एस्टरॉयड अब तक पहचाने जा चुके हैं। बात सौरमंडल के एस्टरॉयड्स की करें स्पेस एजेंसी इनकी अधिकतर मौजूदगी मंगल और बृहस्पति के बीच बताती है। यहीं पर मेन एस्टरॉयड बेल्ट कही जाती है। सबसे बड़ा एस्टरॉयड वेस्टा (Vesta) बताया जाता है कि जिसका आकार 530 किलोमीटर बड़ा है। फिर भी सभी एस्टरॉयड का कुल मास यानि द्रव्यमान धरती के उपग्रह चांद के जितना भी नहीं बताया गया है। 

530 किलोमीटर बड़ा एस्टरॉयड वेस्टा (Vesta) अगर धरती से टकरा जाए तो क्या हो! नासा कहती है कि 150 मीटर यानि कि लगभग 500 फीट बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती से टकरा जाए तो यह विनाशकारी हो सकता है। ऐेसे में नासा एस्टरॉयड को ट्रैक भी करती है। क्योंकि नासा का कहना है कि धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी के 19.5 गुना जितना करीब आने पर एस्टरॉयड धरती के लिए खतरा बन सकता है। किलोमीटर में इस दूरी को 75 लाख किलोमीटर बताया गया है। इसलिए नासा नजदीक आने वाले एस्टरॉयड के अलर्ट जारी करती रहती है। आज भी अंतरिक्ष एजेंसी ने 3 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है जो धरती के करीब से गुजरने वाले हैं। 

Asteroid 2020 OM आज धरती के पास आ रहा है। इसका साइज 44 फीट है। इसकी दूरी धरती से सबसे करीबी बिंदु के लिए 3,240,000 किलोमीटर बताई गई है। यह एक बड़े मकान के साइज का है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह 2020 में खोजा गया था। इसके साथ ही एस्टरॉयड 2022 GX2 भी पृथ्वी की ओर मुंह किए हुए है। यह भी आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज 15 फीट का है। इसकी स्पीड 33804 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यह आकार में काफी छोटा है। जब यह पृथ्वी से सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो दोनों के बीच की दूरी 4,580,000 किलोमीटर ही रह जाएगी। 

एक तीसरा चट्टानी टुकड़ा भी आज पृथ्वी की दिशा में पास आ रहा है। इसका नाम 2023 NL है। Asteroid 2023 NL का साइज 140 फीट है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो दोनों के बीच की दूरी 7,320,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसकी स्पीड 19664 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। ये तीनों चट्टानें आज पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरने वाली हैं। नासा ने इनसे किसी तरह के खतरे की चेतावनी अभी तक जारी नहीं की है। लेकिन एस्टरॉयड पर नजर रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ग्रह के नजदीक आने पर ये अपनी दिशा बदल भी सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »