• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आज धरती को घेरने आ रहीं 590 फीट बड़ी 2 चट्टानें! अंतरिक्ष वैज्ञानिक अलर्ट पर!

आज धरती को घेरने आ रहीं 590 फीट बड़ी 2 चट्टानें! अंतरिक्ष वैज्ञानिक अलर्ट पर!

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

आज धरती को घेरने आ रहीं 590 फीट बड़ी 2 चट्टानें! अंतरिक्ष वैज्ञानिक अलर्ट पर!

Photo Credit: Forbes

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज 590 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 LV1 को लेकर भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक अलर्ट पर हैं।
  • यह 590 फीट बड़ा एस्टरॉयड है।
  • 150 फीट के एस्टरॉयड धरती के लिए खतरे की संभावना लेकर आते हैं।
विज्ञापन
सौरमंडल 4.6 अरब साल पुराना बताया जाता है। सौरमंडल का बनना अभी तक सटीक रूप से जाना नहीं जा सका है। इसके बारे में सिर्फ थ्योरी ही पेश की गई हैं। कहा जाता है कि सौरमंडल का जन्म एक बड़े गैस के बादल, जिसे नेब्युला भी कहते हैं, के अंदर विस्फोट से हुआ होगा। जबकि ब्रह्मांड इससे भी कहीं ज्यादा पुराना है। रहस्यों से भरे अंतरिक्ष में ग्रहों के अलावा बहुत से खगोलीय पिंड ऐसे भी हो सकते हैं जो अभी तक अनदेखे हैं। और जो देखे हुए हैं, उनके बारे में भी बहुत अधिक नहीं जाना जा सका है। एस्टरॉयड भी ऐसे ही खगोलीय पिंड हैं जो सौरमंडल का हिस्सा हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इनकी संरचना में ब्रह्मांड के जन्म के राज छुपे हो सकते हैं। लेकिन कई बार ये पृथ्वी के लिए खतरनाक भी बन जाते हैं।  

पिछले कुछ दिनों में कई एस्टरॉयड धरती के इतने करीब से गुजर चुके हैं कि उनकी दिशा में जरा सा परिवर्तन भी पृथ्वी पर भारी तबाही ला सकता था। कुछ चट्टानी टुकड़े तो चांद जितने करीब आकर पृथ्वी के पास से गुजर चुके हैं। इसलिए नासा इनसे खतरे को देखते हुए लगातार इन्हें ट्रैक करती है। NASA आज फिर से 2 एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। यह हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहें हैं। इनका साइज भी डराने वाला है। आइए जानते हैं आज धरती की ओर आ रहीं इन खतरनाक चट्टानों के बारे में। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। आज 2 बड़ी चट्टानें पृथ्वी को घेरने आ रही हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड 2023 HL है। यह 45 फीट की चट्टान है जो आज धरती के काफी करीब आने वाली है। यह एक बड़े मकान जितना भारी है। जब यह धरती के करीब से गुजरेगा तो दोनों के बीच की दूरी 5,190,000 किलोमीटर होगी, जो सबसे करीबी बिंदु होगा। हालांकि नासा ने कल भी इसके लिए अलर्ट जारी किया था। लेकिन यह आज धरती की ओर बढ़ रहा है। 

इसके साथ ही एक और बड़ा खतरा धरती की ओर आज आ रहा है। एस्टरॉयड 2023 LV1 (asteroid 2023 LV1)) भी आज पृथ्वी की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसका साइज सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह 590 फीट बड़ा एस्टरॉयड है। यानि कि दो बड़ी बिल्डिंग जितनी भारी चट्टान है ये, जो धरती से 5,630,000 किलोमीटर की दूरी तक करीब आने वाली है। 150 फीट के एस्टरॉयड धरती के लिए खतरे की संभावना लेकर आते हैं। इसलिए एस्टरॉयड 2023 LV1 को लेकर भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक अलर्ट पर हैं। हालांकि नासा ने इसके धरती से टकराने की सूचना जारी नहीं की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »