Nasa के मून मिशन लॉन्‍च की नई डेट आई सामने, क्‍या सफल होगी तीसरी कोशिश?

आर्टिमिस मिशन का पहला फेज यानी आर्टिमिस 1 मिशन दो बार रद्द हो चुका है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • 23 और 27 सितंबर को मिशन को लॉन्‍च किया जा सकता है
  • अब तक दो बार इस मिशन को टाला जा चुका है
  • आर्टिमिस मिशन के जरिए इंसान को दोबारा चांद पर भेजने की है तैयारी

हाल में नासा ने बताया था कि वह उस फॉल्‍टी सील को बदल देगी जिसके कारण रॉकेट में रिसाव हुआ था।

दो कोशिशें फेल होने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) कथित तौर पर 23 सितंबर को अपने ‘आर्टेमिस 1' मून रॉकेट को लॉन्च करने की तीसरी कोशिश पर विचार कर रही है। एक जानकारी यह भी है कि एजेंसी 27 सितंबर को मिशन को लॉन्च कर सकती है। Phys.org की एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर फॉर एक्सप्लोरेशन सिस्टम डेवलपमेंट, ‘जिम फ्री' ने गुरुवार को खुलासा किया कि आगामी आर्टेमिस I लॉन्च की अगली संभावित तारीखें 23 और 27 सितंबर हो सकती हैं। लॉन्च करने का यह नासा का तीसरा प्रयास होगा। 

बताया जाता है कि नासा के पास 23 सितंबर को 80 मिनट की लॉन्च विंडो और 27 सितंबर को 70 मिनट की लॉन्च विंडो होगी। 
Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि उस सप्ताह में एक और महत्वपूर्ण प्रोग्राम की योजना नासा ने बनाई है। दरअसल, पृथ्वी के निकट मौजूद चीजों से हमारे ग्रह को बचाने के लिए नासा का डबल एस्‍टरॉयड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट (DART) 26 सितंबर को एक एस्‍टरॉयड से टकराने वाला है।

चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक बार फ‍िर से मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है। लेकिन आर्टिमिस मिशन का पहला फेज यानी आर्टिमिस 1 मिशन (Artemis 1) दो बार रद्द हो चुका है। पहली कोशिश में स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण मिशन को स्थगित किया गया, जबकि दूसरी बार में रॉकेट और लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन फीड लाइन के बीच ‘क्विक डिस्कनेक्ट' इंटरफेस में हाइड्रोजन रिसाव के कारण मिशन को टालना पड़ा। 
Advertisement

हाल में नासा ने बताया था कि वह उस फॉल्‍टी सील को बदल देगी जिसके कारण रिसाव हुआ था। इस बीच रॉकेट अभी भी लॉन्चपैड पर है। जो दो तारीखें अब सामने आ रही हैं, हमें उनका इंतजार करना होगा। यही माना जाना चाहिए कि नासा इस महीने आर्टिमिस 1 मिशन को लॉन्‍च कर देगी। यह मिशन अपने निर्धारित समय से काफी लेट हो गया है। रॉकेट की टेस्टिंग के वक्‍त से ही इसमें कई खामियां सामने आती रही हैं, जिसने मिशन की तारीखों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 
Advertisement

आखिरकार इसे 29 अगस्‍त के लिए सेट किया गया था, लेकिन आखिरी वक्‍त में मिशन को टाल दिया गया। इस मिशन की सफलता पर नासा के आगामी मिशन भी टिके हैं। आर्टिमिस 1 मिशन में कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर नहीं जाएगा, लेकिन आर्टिमिस III मिशन के दौरान एस्‍ट्रोनॉट्स को स्‍पेस में भेजा जा सकता है। नासा ने उस मिशन की तैयारी भी शुरू कर दी है और अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍पेससूट तैयार करने की जिम्‍मेदारी एक्सिकॉम स्‍पेस को सौंपी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.