Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान

NASA का Artemis II मिशन लॉन्च हो गया है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री Orion कैप्सूल के जरिए चांद के पास जाकर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • 50 साल बाद इंसानों को चांद के पास भेजा गया
  • Orion कैप्सूल करेगा free-return trajectory में चांद का फ्लाईबाय
  • 10 दिन के मिशन में सिस्टम्स और सेफ्टी की होगी टेस्टिंग

Artemis II मिशन लॉन्च के दौरान उड़ान भरता SLS रॉकेट

Photo Credit: NASA

NASA ने Artemis II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है, जो 1972 में Apollo programme के खत्म होने के बाद पहली बार किसी क्रूड मिशन को चांद के आसपास भेजने का बड़ा कदम माना जा रहा है। यह मिशन फिलहाल चांद पर लैंड नहीं करेगा, लेकिन भविष्य के मिशन्स के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी और सिस्टम्स को टेस्ट करेगा। 322 फीट लंबा Space Launch System (SLS) रॉकेट फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरा और Orion कैप्सूल को 10 दिन की यात्रा पर भेजा गया। चलिए आपको पूरे मिशन की जानकारी विस्तार से देते हैं।

लॉन्च और मिशन का मकसद

यह मिशन NASA के Artemis प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इंसानों को दोबारा चांद पर भेजना है। Artemis II एक “free-return trajectory” पर जाएगा, यानी स्पेसक्राफ्ट चांद के चारों तरफ घूमकर बिना अतिरिक्त ईंधन के वापस पृथ्वी की ओर लौट आएगा। कंपनी के मुताबिक इस मिशन का मुख्य फोकस यह टेस्ट करना है कि Orion स्पेसक्राफ्ट लंबी अवधि तक क्रू को सुरक्षित रख सकता है या नहीं।

लॉन्च से पहले आई चुनौतियां

लॉन्च से पहले मिशन को कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाइड्रोजन लीक की वजह से पहले भी देरी हो चुकी थी, जिस कारण रॉकेट को जांच के लिए वापस ले जाना पड़ा था। इसके अलावा बैटरी सेंसर और फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम में भी आखिरी समय में समस्याएं सामने आई थीं। हालांकि इंजीनियर्स ने इन सभी मुद्दों को समय रहते ठीक कर लिया और मिशन को ग्रीन सिग्नल मिला।

कब पहुंचेगा चांद के पास?

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो Orion कैप्सूल 6 अप्रैल के आसपास चांद के पास पहुंचेगा। इसके बाद यह चांद के करीब से फ्लाईबाय करेगा और फिर वापस पृथ्वी की ओर लौटेगा। मिशन का अंत 10 अप्रैल 2026 को Pacific Ocean में स्पैशडाउन के साथ होगा।

Advertisement

10 दिन का पूरा मिशन प्लान

मिशन के शुरुआती 1-2 दिन क्रू हाई अर्थ ऑर्बिट में रहकर सभी सिस्टम्स की जांच करेगा। इसके बाद “translunar injection” के जरिए स्पेसक्राफ्ट को चांद की ओर भेजा जाएगा। अगले कुछ दिनों में यह चांद की ओर ट्रांजिट करेगा और फिर उसके गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में एंटर करेगा। छठे दिन यह चांद के सबसे करीब पहुंचेगा, जहां दूरी करीब 4,000 से 6,000 मील होगी। इसके बाद वापसी का सफर शुरू होगा और आखिरी दिन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वातावरण में एंटर कर समुद्र में लैंड करेगा।

Advertisement

आगे क्या है प्लान?

NASA का अगला मिशन Artemis III होगा, जिसे फिलहाल 2027 के लिए प्लान किया गया है। इस मिशन में Orion स्पेसक्राफ्ट को लूनर लैंडर के साथ डॉक किया जाएगा, जिसमें SpaceX का Starship और Blue Origin का Blue Moon सिस्टम शामिल हो सकते हैं। इसका मकसद अंतरिक्ष में डॉकिंग और चांद की सतह पर इंसानों को उतारने की तैयारी को आगे बढ़ाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.