Nasa दे रही Rs 25 करोड़ जीतने का मौका! पूरा करना होगा यह चैलेंज, जानें

Nasa Challenge : नासा ने लूनारिसाइकल चैलेंज का ऐलान किया है, जिसे जीतने वाले को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) का प्राइज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2024 13:00 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा दे रही मौका
  • 3 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान
  • लूनारिसाइकल चैलेंज किया शुरू

नासा को उम्‍मीद है कि दुनियाभर से रिसर्चर इस कॉम्पिटिशन का हिस्‍सा बनेंगे।

Photo Credit: Nasa

Nasa Challenge : अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) ने कई ऐसे मिशनों की योजना बनाई है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे वक्‍त तक चंद्रमा और दूसरे खगोलीय पिंडों जैसे- मंगल पर रोकने की तैयारी है। इस दौरान जो कचरा पैदा होगा, उसे कैसे रिसाइकल किया जाए, नासा इसका उपाय तलाश रही है। अब उसने एक कॉम्पि‍टिशन का ऐलान किया है। इसका नाम है- लूनारिसाइकल चैलेंज (LunaRecycle Challenge), जिसे जीतने वाले को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) का प्राइज दिया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्यूचर में जब एस्‍ट्रोनॉट्स लंबे समय के लिए चंद्रमा या दूसरी जगहों पर रहेंगे, तब कई तरह का कचरा वहां पैदा होगा जैसे- फूड पैकेजिंग का वेस्‍ट, एस्‍ट्रोनॉट्स के बेकार कपड़े, साइंस एक्‍सपेरिमेंट से जुड़े मटीरियल्‍स आदि। नासा चाहती है कि ऐसे कचरे से निपटने के लिए ऐसी तकनीक डेवलप की जाए, जो ज्‍यादा बिजली ना खर्च करे और इस्‍तेमाल में हल्‍की हो।  

इसी को ध्‍यान में रखते हुए नासा ने नया कॉम्पि‍टिशन शुरू किया है। यह दो चीजों पर फोकस करता है। पहला- हार्डवेयर और दूसरे कॉम्‍पोनेंट्स का प्रोटोटाइप तैयार करना। दूसरा- पूरे रिसाइकल सिस्‍टम की वर्चुअल रेप्‍लिका तैयार करना। नासा को उम्‍मीद है कि दो तरीके देने से दुनियाभर से रिसर्चर इस कॉम्पिटिशन का हिस्‍सा बनेंगे। 

इस पूरे चैलेंज के तीन प्रमुख एरिया हैं। लॉजिस्टिक्‍स को ट्रैक करना, एस्‍ट्रोनॉट्स के कपड़ों और अन्‍य कचरे का मैनेजमेंट करना। नासा चाहती है कि उसके कॉम्पि‍टिशन में बड़ी संख्‍या में भागीदारी हो। 
Advertisement

नासा के फ्यूचर मिशनों की बात करें तो अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने आर्टिमिस मिशन को प्‍लान किया है। इसका मकसद एक बार फ‍िर अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाना और वहां लंबे वक्‍त के लिए उन्‍हें रोकना है। चीन और रूस भी मिलकर चंद्रमा पर अपना मिशन भेजने की योजना बना रहे हैं। आने वाले वर्षों में दुनिया के कई और देश अपने मून मिशन लॉन्‍च कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.