पश्चिम बंगाल के आसमान में रहस्‍यमयी रोशनी से चौंके लोग! UFO, एलियंस, उल्‍का या Agni 5 मिसाइल? जानें पूरा मामला

Mysterious light in the Sky : ज्‍यादातर लोग इस रोशनी को UFO या उल्‍का से जोड़ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि यह रोशनी अग्नि 5 बैलेस्टिक मिसाइल (Agni-V ballistic missile) की हो सकती है

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 17:43 IST
ख़ास बातें
  • पश्चिम बंगाल के आसामान में दिखी रहस्‍यमयी रोशनी
  • लोगों के बीच कई तरह के कयास लगाए गए
  • माना जा रहा है कि इसका ताल्‍लुक अग्नि 5 मिसाइल लॉन्‍च से है

ज्‍यादातर लोग इस रोशनी को UFO या उल्‍का से जोड़ रहे थे। हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि यह रोशनी अग्नि 5 बैलेस्टिक मिसाइल (Agni-V ballistic missile) की हो सकती है

आसमान में दिखने वाली कोई भी रहस्‍यमयी चीज लोगों के दिमाग में शक पैदा करती है। ज्‍यादातर बार ऐसे आब्‍जेक्‍ट्स को
एलियंस (Aliens) एयरक्राफ्ट या UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट समझा गया है। गुरुवार को फ‍िर एक बार ऐसा ही हुआ। कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में करीब 5 मिनट तक आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी गई। लोगों के बीच यह बात फैलती चली गई कि वह एलियंस का शिप है। राज्‍य के बिष्णुपुर, किरनाहर, घटल और मुर्शिदाबाद में शाम लगभग 5.47 बजे रहस्‍यमयी रोशनी दिखाई दी। लोगों ने इसकी डिटेल सोशल मीडिया में भी शेयर की।  
ज्‍यादातर लोग इस रोशनी को UFO या उल्‍का से जोड़ रहे थे। हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि यह रोशनी अग्नि 5 बैलेस्टिक मिसाइल (Agni-V ballistic missile) की हो सकती है, जिसे ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण के लिए लॉन्‍च किया गया था। 

गौरतलब है कि भारत ने गुरुवार को 5,000 किमी से ज्‍यादा रेंज वाली और परमाणु-सक्षम अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफलता के साथ किया है। अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच यह परीक्षण काफी अहम माना जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्‍टर में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए थे। करीब 6 भारतीय जवानों को चोटें आई थीं, लेकिन चीन के उससे भी ज्‍यादा सैनिक इस भिड़ंत में घायल हुए।  
Advertisement
 

दोनों पक्षों ने बॉर्डर पर अपना मूवमेंट बढ़ाया है। चीन ने अपनी तरफ रोड नेटवर्क को मजबूत किया है और गांव बसाए हैं। भारतीय सेना भी बॉर्डर तक पहुंच को आसान बना रही है। बहरहाल जिस अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का भारत ने परीक्षण किया है, वह अपने साथ 1500 किलो वॉरहेड ले जा सकती है। यह देश की सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में से एक है। 
Advertisement
 

पश्‍चिम बंगाल के शहरों में नजर आई रहस्‍यमयी रोशनी क्‍या थी, इस बारे में पुख्‍ता तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि ज्‍यादा संभावना इसी बात की है कि वह अग्नि 5 बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्‍च से जुड़ा मामला रहा होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.