Mursan and Hilsa : मंगल ग्रह पर यूपी और बिहार!

Mursan and Hilsa : मंगल ग्रह के थार्सिस ज्वालामुखी क्षेत्र (Tharsis volcanic region) में तीन क्रेटर को खोजा गया है। इनके नाम रखे गए हैं- लाल क्रेटर, मुरसान क्रेटर और हिल्सा क्रेटर।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2024 13:39 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह पर रखे गए तीन क्रेटरों के नाम
  • 2 नाम यूपी-बिहार के कस्‍बों के नाम पर रखे
  • भारत की फ‍िजिकल रिसर्च लेबोरेटरी ने खोजे क्रेटर
Mars 2 New Craters : कहते हैं भारत की राजनीति में वह पार्टी सबसे आगे रहती है, जिसका दबदबा यूपी-बिहार में होता है। देश के इन दो बड़े राज्‍यों का दम राजनीति से आगे साइंस और स्‍पेस में भी दिख रहा है! यहां के दो टाउन यानी कस्‍बों के नाम पर मंगल ग्रह के नए क्रेटरों के नाम रखे गए हैं। दरअसल, भारत की फ‍िजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) ने मंगल ग्रह पर ऐसे तीन क्रेटर खोज निकाले, जिनके बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं थी। स्‍पेस में जब भी कोई चीज खोजी जाती है तो सबसे पहले होता है उसका नामकरण, जिसका जिम्‍मा इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) के पास है। 

अब खोज भारत ने की, तो नाम भी भारत की पसंद वाले होने चाहिए। IAU ने मंगल ग्रह पर खोजे गए क्रेटरों में से दो के नाम भारत के दो कस्‍बों के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी है, जोकि यूपी-बिहार से आते हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मंगल ग्रह के थार्सिस ज्वालामुखी क्षेत्र (Tharsis volcanic region) में तीन क्रेटर को खोजा गया है। इनके नाम रखे गए हैं- लाल क्रेटर, मुरसान क्रेटर और हिल्सा क्रेटर। मुरसान नाम हाथरस जिले की नगर पंचायत मुरसान से मिलता है, जबकि हिल्‍सा एक सब डिविजन है जो बिहार के नालंदा जिले में है। तीसरा नाम जो लाल क्रेटर है, वह भारत के जानेमाने जियोफ‍िजिसिस्‍ट और PRL के पूर्व निदेशक प्रोफेसर देवेंद्र लाल को समर्पित है। मंगल ग्रह पर मिला लाल क्रेटर 65 किलोमीटर चौड़ा है।  

मुरसान क्रेटर की चौड़ाई 10 किलोमीटर है, जबकि हिल्‍सा क्रेटर भी 10 किलोमीटर चौड़ा है। सवाल उठता है कि यही दो नाम क्‍यों चुने गए, जबकि भारत में हजारों कस्‍बे हैं। मुरसान नाम चुनने की वजह PRL के मौजूद निदेशक डॉ. अनिल भारद्वाज हैं, जिनका जन्‍मस्‍थान मुरसान है। वहीं, हिल्‍सा डॉ. राजीव रंजन भारती का जन्मस्थान है। डॉक्‍टर राजीव उस टीम का हिस्‍सा थे, जिन्‍होंने मंगल ग्रह पर नए क्रेटरों की खोज की। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक नजरिए से यह खोज काफी अहम है। लाल क्रेटर का पूरा इलाका लावा से ढका हुआ है। बाकी दोनों क्रेटरों की भी अपनी विशेषताएं हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.