मिलिए ‘जॉम्‍बी तारे’ से, सुपरनोवा विस्‍फोट के बाद भी जिंदा बचा, खोज से वैज्ञानिक भी हैरान

वैज्ञानिकों ने इन तारों को जॉम्‍बी स्‍टार्स कहा है। वो मर तो गए हैं, लेकिन पूरी तरह से नहीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जून 2022 12:25 IST
ख़ास बातें
  • यह तारा पृथ्वी से 108 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है
  • यह NGC 1309 नाम की एक स्‍पाइरल गैलेक्‍सी में रहता है
  • यह सफेद बौना तारा ऑर्बिट में एक अन्‍य तारे के साथ लॉक है

वैज्ञानिकों ने अब तक इस प्रकार के लगभग 50 सुपरनोवा का पता लगाया है, लेकिन जीवित सफेद बौने 'जॉम्‍बी स्टार' की पहचान पहली बार की गई है।

जब किसी तारे में विस्‍फोट होता है, तो वह बहुत ज्‍यादा चमकदार हो जाता है। इसे सुपरनोवा कहते हैं। खगोलविदों को एक ऐसे तारे के बारे में पता चला है, जो सुपरनोवा विस्‍फोट के बाद भी बचा रह गया। यही नहीं, विस्‍फोट ने तारे को और अधिक चमकीला बना दिया है। अम‍ेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के हबल स्‍पेस टेलिस्‍कोप ने इस तारे के बारे में पता लगाया है। यह एक सफेद बौना तारा है। यह सफेद तारा उस तारे का शेष भाग बताया जाता है, जिसने सुपरनोवा विस्‍फोट में खुद को उड़ा लिया था। 

यह सफेद बौना तारा NGC 1309 नाम की एक स्‍पाइरल गैलेक्‍सी में रहता है। यह हमारी आकाशगंगा की लगभग तीन चौथाई है। यह तारा पृथ्वी से 108 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि तारे के साइज, संरचना और विस्फोट की ताकत के आधार पर कई प्रकार के सुपरनोवा होते हैं। यह तारा वैज्ञानिकों को 'टाइप lax' सुपरनोवा को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रहा है। इस तरह के विस्‍फोट में तारे नष्‍ट नहीं होते, बल्‍क‍ि अपने पीछे अवशेष छोड़ जाते हैं। 

वैज्ञानिकों ने इन तारों को जॉम्‍बी स्‍टार्स कहा है। वो मर तो गए हैं, लेकिन पूरी तरह से नहीं। वैज्ञानिकों ने अब तक इस प्रकार के लगभग 50 सुपरनोवा का पता लगाया है, लेकिन जीवित सफेद बौने 'जॉम्‍बी स्टार'  की पहचान पहली बार की गई है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह सफेद बौना तारा ऑर्बिट में एक अन्‍य तारे के साथ लॉक है। इस पेयरिंग को बाइनरी सिस्‍टम कहते हैं। परेशानी यहीं से शुरू हुई। बाइनरी सिस्‍टम की वजह से ही इस तारे का द्रव्‍यमान सूर्य के बराबर पहुंच गया। इस वजह से इसके कोर में थर्मोन्‍यूक्लियर रिएक्‍शंस हुए और सुपरनोवा विस्‍फोट हो गया। इस विस्‍फोट के बाद तारे को मर जाना चाहिए था। लेकिन वैज्ञानिक हैरान रह गए, क्‍योंकि ऐसा नहीं हुआ था।
Advertisement

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में इस महीने पब्लिश हुई रिसर्च के प्रमुख लेखक और कैलिफोर्निया की लास कंब्रेस ऑब्जर्वेटरी के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक कर्टिस मैककली ने कहा कि हम इस बात से काफी हैरान थे कि तारा नष्ट नहीं हुआ, वह बच गया था और विस्फोट के बाद अब पहले से ज्‍यादा चमकदार हो गया है। 
Advertisement

वैज्ञानिकों के अनुसार, सुपरनोवा विस्‍फोट के दौरान इस तारे ने रेडियोएक्टिव मटीरियल प्रोड्यूस किए थे। इसी की वजह से सुपरनोवा के दौरान तारे में ज्‍यादा चमक दिखाई देती है। कहा जा रहा है कि इसी में से कुछ मटीरियल जीव‍ित बचे तारे में रह गया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.