6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, NASA ने बताया कहां दिखेगा सबसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण

NASA के मुताबिक 2 अगस्त 2027 को 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक सूरज पूरी तरह ढका रहेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मई 2026 08:37 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने 2027 के सूर्यग्रहण को सदी का सबसे लंबा बताया है
  • पूर्ण सूर्यग्रहण करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा
  • मिस्र और उत्तरी अफ्रीका में सबसे साफ नजारा देखने को मिल सकता है

Photo Credit: NASA/ B. Justen, O. Mayer, M. Justen, S. Habbal, and M. Druckmuller

अगर आप खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आने वाले कुछ साल बेहद खास होने वाले हैं। 2026 से 2028 के बीच दुनिया को लगातार तीन पूर्ण सूर्यग्रहण देखने का मौका मिलेगा। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 2 अगस्त 2027 को होने वाले सूर्यग्रहण की हो रही है। NASA के मुताबिक यह 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा। इस दौरान चांद करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक सूरज को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे दिन में कुछ मिनटों के लिए अंधेरा जैसा माहौल बन जाएगा।

हालांकि इससे पहले 12 अगस्त 2026 को भी एक पूर्ण सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा, लेकिन वैज्ञानिकों और एस्ट्रोनॉमी लवर्स की नजरें फिलहाल 2027 वाले ग्रहण पर टिकी हुई हैं। NASA की गणना के अनुसार इतनी लंबी अवधि का टोटल सोलर एक्लिप्स पिछली बार 1991 में देखा गया था। वहीं अब इसके बाद ऐसा मौका सीधे 2114 में आएगा।

Advertisement

अमेरिकी साइंस फाउंडेशन के मुताबिक 2 अगस्त 2027 का सूर्यग्रहण स्पेन के दक्षिणी हिस्से से शुरू होगा और फिर उत्तरी अफ्रीका होते हुए मध्य पूर्व तक दिखाई देगा। ट्यूनीशिया और मिस्र उन देशों में शामिल होंगे, जहां इसका सबसे साफ और लंबा नजारा देखने को मिल सकता है। खासतौर पर मिस्र का लक्सर शहर इस ग्रहण को देखने के लिए सबसे चर्चित जगह माना जा रहा है। यहां ग्रहण करीब 6 मिनट 19 सेकंड तक पूर्ण रूप में दिखाई दे सकता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ग्रहण के इतने लंबे होने की वजह चंद्रमा की स्थिति है। सूर्यग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच आ जाता है। 2 अगस्त 2027 को चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होगा। इसी वजह से आसमान में उसका आकार बड़ा दिखाई देगा और वह सूरज को ज्यादा समय तक पूरी तरह ढक पाएगा।

इसके अलावा ग्रहण का मुख्य रास्ता ऐसे इलाकों से गुजरने वाला है, जहां उस समय सूरज आसमान में काफी ऊंचाई पर होगा। यही वजह है कि पूर्ण ग्रहण की अवधि कुछ सेकंड और बढ़ जाएगी। NASA का कहना है कि इस दौरान लोगों को सूरज के कोरोना का बेहद दुर्लभ और साफ नजारा देखने को मिल सकता है, जो सामान्य दिनों में दिखाई नहीं देता।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.