ब्रह्मांड की अजब तस्‍वीरें, कहीं जन्‍म ले रहे तारे कहीं तोड़ रहे दम और ‘डांस’ करती आकाशगंगाएं!

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इस कामयाबी को ‘सेलिब्रेट’ कर रही है और दुनिया को जेम्‍स वेब द्वारा ली गईं तस्‍वीरों की एक सीरीज दिखा रही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • इन तस्‍वीरों में जगमगाते बेबी स्‍टार्स को देखा जा सकता है
  • एक मरते हुए तारे को नीले और ऑरेंज व्‍यू में देखा जा सकता है
  • सभी इमेजेस को नासा के गोडार्ड स्पेस सेंटर में रिलीज किया गया

इन सभी इमेजेस को नासा के गोडार्ड स्पेस सेंटर में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया।

Photo Credit: Nasa

विज्ञान की दुनिया में इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर है जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope)। पिछले साल दिसंबर में अंतरिक्ष में लॉन्‍च किए गए इस सबसे बड़े टेलीस्‍कोप ने मंगलवार को सुदूर ब्रह्मांड की अबतक की सबसे स्‍पष्‍ट और डीप इन्‍फ्रारेड इमेज दिखाकर दुनिया को हैरान कर दिया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इस कामयाबी को ‘सेलिब्रेट' कर रही है और दुनिया को जेम्‍स वेब द्वारा ली गईं तस्‍वीरों की एक सीरीज दिखा रही है। इन तस्‍वीरों में जगमगाते बेबी स्‍टार्स को देखा जा सकता है। एक मरते हुए तारे को नीले और ऑरेंज व्‍यू के साथ बेहद करीब से देखा जा सकता है साथ ही पांच आकाशगंगाओं को बेहद खास अंदाज में स्‍पॉट किया गया है। इन सभी इमेजेस को नासा के गोडार्ड स्पेस सेंटर में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया।

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने बेबी स्‍टार्स की जिस तस्‍वीर को कैप्‍चर किया है। वह कैरिना नेबुला के शॉट्स हैं। पृथ्‍वी से 7600 प्रकाश वर्ष दूर इस जगह को तारों की नर्सरी भी कहा जाता है। हबल टेलीस्‍कोप भी इस नेबुला को कैप्‍चर कर चुका है और अब जेम्‍स वेब ने इसे बारीकी से कैद किया है। 
Advertisement

टेलीस्‍कोप ने दक्षिणी रिंग नेबुला में एक मरते हुए तारे को कैप्‍चर किया है। नासा ने इस तस्‍वीर से यह बताने की कोशिश की है कि जब कोई तारा मरता है तो उसके आसपास का परिदृश्‍य कैसा होता है।
 
यह जगह पृथ्‍वी से लगभग 2500 प्रकाश वर्ष दूर है। यह दूरी कितनी ज्‍यादा है इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि एक प्रकाश वर्ष में 5.8 खरब मील होते हैं। जेम्‍स वेब की टीम में शामिल साइंटिस्‍ट का कहना है कि भले ही एक तारा मर रहा है, लेकिन यह कई नए तारों की शुरुआत भी है। 
Advertisement

इसके अलावा नासा ने 5 आकाशगंगाओं की तस्‍वीर शेयर की है। इन आकाशगंगाओं को सैकड़ों साल पहले पेगासस तारामंडल में देखा गया था।
एक ग्रुप में नजर आने वालीं ये गैलेक्‍सी डांसिंग फॉर्म में नजर आती हैं। इस तस्‍वीर में 150 मिलियन से अधिक पिक्सल हैं और पूरी तस्‍वीर को तैयार करने में लगभग 1,000 अलग-अलग इमेज फाइल का इस्‍तेमाल हुआ है।  
 
जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप से ली गई तस्‍वीरों में WASP-96b नाम का एक विशाल ग्रह भी शामिल है। आकार में यह शनि के बराबर और पृथ्‍वी से 1150 प्रकाश वर्ष दूर है।
Advertisement
 
इस ग्रह में जीवन संभव नहीं है, लेकिन खगोलिवदों के लिए यह ग्रह महत्‍वपूर्ण है। इस ग्रह के वायुमंडल की रासायनिक संरचना को देखने के लिए जेम्‍स वेब ने अपने इन्‍फ्रारेड डिटेक्‍टर्स का इस्‍तेमाल किया। पता चला कि इतने गर्म ग्रह में जल वाष्‍प मौजूद है। ग्रह में नियॉन के रासायनिक स्‍पेक्‍ट्रम का भी पता चला। बादल भी दिखाई दिए, जबकि खगोलविदों ने ऐसी कोई उम्‍मीद नहीं लगाई थी।  

इस टेलीस्‍कोप को पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया था। इस टेलीस्‍कोप को नासा, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) और कनाडाई स्‍पेस एजेंसी ने मिलकर तैयार किया है। कहा जाता है कि यह टेलीस्‍कोप आने वाले दिनों में हबल टेलीस्‍कोप की जगह लेगा। हबल टेलीस्‍कोप लगभग 30 साल से अंतरिक्ष में है और ब्रह्मांड की कई हैरान करने वालीं तस्‍वीरें दुनिया को दिखा चुका है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.