अद्भुत : Uranus ग्रह की नई तस्‍वीर खींची जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने, दिखीं 11 रिंग्‍स, 6 चंद्रमा और बहुत कुछ

आमतौर पर हमें लगता है कि रिंग्‍स से घिरा हुआ ग्रह सिर्फ शनि (Saturn) है। लेकिन यूरेनस के चारों ओर मौजूद रिंग्‍स इसे और विस्‍मयकारी बनाती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 13:06 IST
ख़ास बातें
  • यूरेनस की नई तस्‍वीर सामने आई है
  • हमारे सौर मंडल का यह ग्रह शानदार नजर आता है
  • जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने खींची है तस्‍वीर

ग्रह के दाहिनी ओर दिखाई देने वाला चमकीला क्षेत्र सूर्य के सामने एक चमकीला ध्रुव है, जिसे पोलर कैप के रूप में जाना जाता है।

Photo Credit: Nasa

वैज्ञानिक नजरिए से जब भी बात होती है हमारे सौर मंडल के ग्रहों की, तो मंगल, शुक्र या बृहस्‍पति सबसे पसंदीदा विषय के रूप में उभरते हैं। तमाम देशों की स्‍पेस एजेंसियों के मिशन भी इन्‍हीं ग्रहों पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन हमारे सौर मंडल में एक और ग्रह है, जिसने वैज्ञानिकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। यूरेनस (Uranus) की नई तस्‍वीर को जो भी देख रहा है, हैरान हो रहा है। अंतरिक्ष में तैनात दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन, जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप (James Webb Space Telescope) ने यूरेनस की आश्‍चर्यजनक तस्‍वीर शेयर की है। इसमें यूरेनस की रिंग्‍स भी साफ-साफ नजर आती हैं। 

आमतौर पर हमें लगता है कि रिंग्‍स से घिरा हुआ ग्रह सिर्फ शनि (Saturn) है। लेकिन यूरेनस के चारों ओर मौजूद रिंग्‍स इसे और विस्‍मयकारी बनाती हैं। वैज्ञानिकों को अबतक यूरेनस के 13 रिंग्‍स (वलय) के बारे में जानकारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने जो तस्‍वीर ली है, उसमें 11 रिंग्‍स दिखाई दे रही हैं। इनमें से कुछ रिंग्‍स इतनी ब्राइट हैं कि वो एक-दूसरे के साथ मिल जा रही हैं। 
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ग्रह के दाहिनी ओर दिखाई देने वाला चमकीला क्षेत्र सूर्य के सामने एक चमकीला ध्रुव है, जिसे पोलर कैप के रूप में जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यूरेनस अपनी कक्षा के तल से लगभग 90 डिग्री के कोण पर घूमता है। इसके वजह से ग्रह के ध्रुवों में कई साल तक धूप रहती है। फ‍िर कई साल यूरेनस के ध्रुव अंधेरे में रहते हैं। 

यूरेनस के एक नहीं, कई चंद्रमा हैं और जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने उनमें से कई को कैमरे में कैद किया है। यूरेनस के 27 चंद्रमाओं के बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी है। उनमें से ज्‍यादातर बहुत छोटे हैं और नजर नहीं आते। जो तस्‍वीर जेम्‍स वेब ने ली है, उसमें ग्रह के 6 चंद्रमा भी दिखाई देते हैं। 
Advertisement
 
यूरनेस की सबसे पॉपुलर तस्‍वीर साल 1986 में सामने आई थी, जब Voyager 2 ने उसे एक नीली-हरी बॉल के रूप में पेश किया था। जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने इस ग्रह को अलग अंदाज दिया है। पहली बार इस ग्रह के डाइनैमिक वातावरण और रिंग्‍स को दुनिया के सामने लाया गया है। वैज्ञानिकों को लगता है कि आने वाले वक्‍त में यूरनेस की सभी रिंग्‍स हमारे सामने होंगी, उनके बारे में ज्‍यादा जानकारी के साथ। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.