इसरो ने किया संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 10:15 IST
भारत के संचार उपग्रह जीसैट-18 का गुरुवार तड़के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। इसे फ्रेंच गुयाना के कारू से प्रक्षेपित किया गया। इसे फ्रांस की कंपनी 'एरियनस्पेस' के एरियन 5 के प्रक्षेपण यान से प्रक्षेपित किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के मुताबिक, कर्नाटक के हासन में इसकी मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) ने जीसैट-18 का दारोमदार संभाला। इसरो के मुताबिक, उपग्रह को भूस्थिर कक्षा में स्थापित किया गया।

जीसैट-18 देश का नवीनतम संचार उपग्रह है। इसमें 48 ट्रांसपोंडर्स हैं जो संचार सिग्नलों को भेजते और प्राप्त करते हैं। यह 3,404 किलोग्राम का उपग्रह सामान्य सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड और कू-बैंड्स पर सेवाएं देगा।

'एरियनस्पेस' के अध्यक्ष स्टीफन इजरायल ने जारी बयान में कहा, एरियनए5 ने इस साल पांचवी बार बेहतरीन काम किया है और यह लगातार 74वीं सफलता है। गौरतलब है कि जीसैट-18 को बुधवार को प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Isro, GSAT 18, Arianespace, Satellite, Science, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. ANPR कैमरा करेगा नंबर प्लेट स्कैन, गड़बड़ निकली तो नहीं मिलेगा पेट्रोल! जानें कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  5. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.